वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आश्रम में रह वृद्धो के स्वास्थ्य की जांच हेतु कैम्प लगाया गया।


बिड़ौली मेरठ करनाल हाईवे के गाडीवाला चौराहा पर स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आश्रम में रह वृद्धो के स्वास्थ्य की जांच हेतु कैम्प लगाया गया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा आश्रम की व्यवस्थाओ को परखा। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को शाल वितरित कर, अपने हाथों से भोजन परोसा।इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। बुधवार को मेरठ करनाल हाईवे के गाडीवाला चौराहा पर स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आश्रम में रह रहे

वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच हेतु कैम्प लगाया गया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी संजय अग्रवाल,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर अतुल बंसल,जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र गुप्ता द्वारा कैम्प का शुभारंभ किया। जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी ऊन डाक्टर सलीम, डाक्टर रेणू सैनी द्वारा स्वास्थ्य की जांच की गयी। जिसमें दवाईयां भी वितरित की गयी।

स्वास्थ्य कैम्प में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा पहुंचकर आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को शाल वितरित कर उनका हाल चाल एवं आश्रम में मिल रही सुविधाओं को परखा। जिसके बाद वृद्धजनों को अपने हाथों से भोजन परोसकर उनको भोजन कराया।आश्रम में रह रहे जिन वृद्धजनों के आधार कार्ड,पैंशन नहीं बनी है जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने तुरंत बनवाने के आदेश दिये।

आवासीय वृद्धाश्रम की संचालिका लक्ष्मी गुप्ता द्वारा हाईवे से आश्रम को जोड़ने वाली सड़क की खस्ता हालत से अवगत कराते हुए उसको बनवाने की मांग रखी। जिसमें जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने तुरंत समाज कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र गुप्ता को संबंधित विभाग को चिट्ठी लिखकर बनवाने के आदेश दिये।

प्रभारी चिकित्साधिकारी ऊन डाक्टर सलीम ने बताया वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया था जिसमें वृद्धजनों की जांच की गयी जो स्वस्थ पाये गये। कुछ लोगों को पहले से ही बीमारी की जो दवाईयां चल रही थी उनको दवाईयां वितरित की गयी।स्वास्थ्य विभाग की ओर से डाक्टर रेणू सैनी ,फार्मेसिस्ट जे डी सक्लानी ,स्टाफ नर्स सोनिका,बी पी एम शकील अहमद, बी सी पी एम नवीन पथिक,सी एच ओ विशाल राना,एल टी नवीन, वार्ड वाय अनिल आदि मौजूद रहे।

#samjhobharat

8010884848

No comments:

Post a Comment