सेंट. आर. सी. कान्वेंट स्कूल शामली मे अहिंसा के अवतार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


आज सेंट. आर. सी. कान्वेंट स्कूल शामली मे अहिंसा के अवतार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक क्विज एवम् पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने इन महान नेताओं के जीवन संबंधित प्रश्न पूछे गए जिसमें स्कूल के सभी विद्यार्थीयों ने प्रतिभाग लेकर इन नेताओं के प्रति अपनी भक्ति और सम्मान का उच्चतर प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती उज़मा ज़ैदी जी स्कूल के सभी सम्मानित अध्यापकों के साथ गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्मदिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे

जिन्होंने आजादी की जंग में भारतीयों को एक करके उन्हे अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम योगदान दिया स्वतंत्रता के लिए गांधी जी ने कई आंदोलन किये। इसमें सत्याग्रह और खिलाफत आंदोलन, नमक सत्याग्रह, दांडी यात्रा आदि शामिल है। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच सौहार्द और एकता बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने सभी भारतवासी को सच्चाई, संयम और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

स्कूल डायरेक्टर भारत संगल जी ने देश के दूसरे महान नेता पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि लाल बहादुर शास्त्री जी भारतीय लोकतंत्र के प्रधानमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता रहे। उन पर गांधी जी का सबसे ज्यादा प्रभाव था। शास्त्री जी एक सत्यवादी और अहिंसा के पुजारी थे।

उनका मानना था कि लोगों को सच्चा लोकतंत्र या स्वराज कभी सत्य और हिंसा से प्राप्त नहीं हो सकता। शास्त्री जी ने 26 जनवरी 1965 को जवानों और किसानों को अपनी कर्मनिष्ठा के प्रति सुदृढ़ रहने और देश को खाद्य की क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से "जय जवान जय किसान" का नारा दिया। उनकी सादगी देशभक्ति और ईमानदारी के लिए मरणोपरांत इनको भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य रविंद्रपाल सिंह मलिक, अरविंद शर्मा, नरेश पंत, हरिओम वत्स, विशाल तायल, अभिनव मलिक, संजीव मित्तल, अंजू मलिक, अनीता वत्स, भावना शर्मा, बनीता खैवाल, अंजुल चौधरी, सुरक्षा, निशा शर्मा, महक नामदेव, निकिता जैन आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। उज़्मा ज़ैदी ,प्रधानाचार्या,सेंट0 आर0 सी0 कान्वेंट स्कूल, शामली

#samjhobharat

8010884848

No comments:

Post a Comment