मेरठ बड़ी वारदात को दिया अंजाम दिनदहाड़े बेडरूम में घुसकर पति-पत्नी को गोली मारी, कारोबारी पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल


मेरठ जनपद थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सुबह लगभग 8 बजे बेडरूम में घुसकर बदमाशों ने पति-पत्नी को गोली मार दी। हमले में स्पोर्ट्स कारोबारी डीके जैन उर्फ धनकुमार जैन की मौत हो गई है। उनकी पत्नी अंजू जैन की हालत गंभीर बनी है। उन्हें के.एम.सी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पड़ोसी ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पहले कारोबारी के बेटे और पोती को कमरे में बंद किया। फिर लूटपाट की। विरोध करने पर दंपती को गोली मार दी।


मौके पर आईजी जॉन नचिकेत झ SSP रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह सीओ कोतवाली अमित राय दोनों तीनों थानों की  पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे, बताया जा रहा है कि CCTV में दो हमलावर कैद हैं। पुलिस के मुताबिक, किसी नजदीकी ने वारदात को अंजाम दिया है।


पड़ोसी संजय कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे की पूरी वारदात है। दो नकाबपोश बदमाश आए और घर में घुसे। उन्होंने कारोबारी डीके जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन को गोली मार दी। डीके जैन को सीने में सटाकर गोली मारी गई है। बदमाश कैसे आए थे? यह नहीं पता चल रहा है। बदमाशों ने लूटपाट भी की है। जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त घर पर बेटा, पोती और कारोबारी पति-पत्नी थे।


बदमाशों ने पहले बेटा और पोती को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में गए। कारोबारी पति-पत्नी ने विरोध किया, तो दोनों को गोली मार दी। लूटपाट की और चले गए। बेटा विदेश में रहता है। कुछ दिन पहले ही मेरठ आया है।भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा कि कहीं न कहीं ये रेकी के बाद वारदात को अंजाम देना लग रहा है। जिस तरह बच्ची और बेटे को कमरे में बंद किया, उससे लग रहा है कि बुजुर्ग ने हमलावरों को पहचान लिया होगा। इसलिए उन्होंने गोली मार दी। सामान भी गायब है। बदमाश कह रहे थे कि बाहर उनके और भी साथी हैं।


वारदात के वक्त घर में बेटा अभिषेक और पोती आशी थी। अभिषेक नार्वे में जॉब करता है। बड़ा बेटा नवीन जैन अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था। जब वारदात हुई तो घर के मेनगेट का चैनल खुला था। यहीं से दोनों बदमाश घर में घुसे।कारोबारी का बेटा अभिषेक हत्या के बाद से बेसुध है। पुलिस उससे घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।


कारोबारी का बेटा अभिषेक हत्या के बाद से बेसुध है। पुलिस उससे घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

दूधिया पहुंचा तो वारदात की जानकारी हुई

वारदात की जानकारी सबसे पहले दूधिया को हुई। दूधिया जब दूध देने घर आया तो उसने आवाज लगाई। अंदर से कोई नहीं निकला, तब वह घर में गया। अंदर देखा तो खून से लथपथ दोनों को पड़े थे। दूधवाले ने पड़ोसियों को बताया। पुलिस ने दूधिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही

SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सुबह 8 बजे के करीब दो लोग घर आए और बुजुर्ग दंपती पर गोली चलाकर लूटपाट की है। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। ये दो लोग कौन थे? पता कर रहे हैं। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रही है । बाइट/ एसएसपी रोहित सिंह साजवाण , बाइट/भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने (मनीष सिंह संवादाता)

@Samjho Bharat

8010884848

No comments:

Post a Comment