मकान की छत गिरी, दादी - पोता बाल बाल बचे

 


झिंझाना 23 अगस्त : सुबह हो रही बारिश मे एक मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय इस मकान मे रहने वाले दादी व उसका पोता बाहर बरामदे में कुछ काम कर रहे थे। इसलिए उनके बाहर होने की वजह से एक बड़ी घटना होने से बच गई।

थाना क्षेत्र के गांव अशरफपुर के डेरा हवेली के एक मकान में द्रोपदी पत्नि सतपाल व उसका 14 वर्ष का पोता उमेश रहते है‌। बताया गया कि आज सुबह बारिश के दौरान उबके इस मकान की छत अचानक से गिर गई,

सबसे बड़ी गनीमत रही कि घटना के समय दोनो दादी पोता बाहर बरामदे में कुछ काम कर रहे थे। बतादे कि इस मकान में केवल दादी व उसका पोता दोनों ही रहते है। घटना की जानकारी उनके एक रिश्तेदार चरण सिंह ने दी। संवाददाता धर्मेंद्र सिंह समझा भारत न्यूज़ झिंझाना

@Samjho Bharat

8010884848

No comments:

Post a Comment