भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती शोभायात्रा में देश के कोने कोने से पहुंचे प्रजापति समाज के लोग

 


भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती शोभायात्रा में देश के कोने कोने से पहुंचे प्रजापति समाज के लोग।






भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन बी पी एच ओ के तत्वाधान में 9 जुलाई को हरिद्वार में धरती के पहले राजा श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम शुरू किया गया। शुभारंभ प्रजापति समाज के ऋषि-मुनियों महामंडलेश्वर एवं प्रजापति समाज के लोगों द्वारा किया गया। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन द्वारा श्री दक्ष प्रजापति महा सम्मेलन में देश के कोने कोने से देवताओं की भूमि हरिद्वार रानीपुर सेक्टर एक में 1 दिन पहले से ही प्रजापति समाज के लोगों का आना शुरू हो गया था। भारी वर्षा होने के कारण प्रजापति समाज के लोग फिर भी एक-एक कर वहां पहुंचे। और श्री दक्ष प्रजापति महाराज महासम्मेलन का हिस्सा बने। प्रजापति समाज के लोग अपने-अपने परिवारों को लेकर शोभायात्रा में पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री दर्शन गिरी महाराज जूना अखाड़ा हिसार हरियाणा। स्वामी राम मुनि जी महाराज पीठाधीश्वर संत मंडल आश्रम भीमगोड़ा हरिद्वार।





श्री स्वामी गोविंद बल्लभ दास जी महाराज राजस्थान। स्वामी असीमानंद जी मेरठ। स्वामी स्वयं प्रकाश संत मंडल आश्रम। सत्यनारायण प्रजापति संस्थापक भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन। सतीश सरोहा प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी एच ओ। श्रीमती कुसुम गोला राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बी पी एच ओ। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट। सतीश आर्य बी पी एच ओ प्रदेश अध्यक्ष। क्षेत्रीय विधायक भाजपा आदेश चौहान। बसंत चक्रधारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष। संदीप सिंघानिया कार्यक्रम संयोजक। मांगेराम प्रजापति प्रदेश महासचिव उत्तराखंड बीपी एच ओ। एवं नजीबाबाद से युवा पत्रकार रवि प्रजापति अपने पूरे परिवार को लेकर श्री दक्ष प्रजापति जयंती महा सम्मेलन में हरिद्वार पहुंचे।

कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुआ और देर रात्रि 8:00 बजे तक चला। इसी दौरान भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की शोभायात्रा भी हरिद्वार के मेन चौराहे पर निकाली गई। जिसमें श्री दक्ष प्रजापति महाराज की वेशभूषा में प्रजापति समाज के नागरिक को सजाया गया तथा बग्गी पर बैठा कर शोभायात्रा में दर्शाया गया। शोभा यात्रा पूरे विधि विधान पूर्वक बैंड बाजे द्वारा निकाली गई


*जिला संवाददाता विवेक कुमार कश्यप की रिपोर्ट*


*देखते रहिए समझो भारत न्यूज़ सब्सक्राइब करना ना भूले

@ SAMJHO BHARAT

7017912134

No comments:

Post a Comment