उम्मेदाबाद में वार्ड संख्या 10 में कीचड़ और नालों से आम जनता परेशान, 10 वर्षों से आम जनता के लिए ग्राम पंचायत के द्वारा नहीं किया जाता हैं, कोई विकास कार्य, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही


जालौर / उम्मेदाबाद : जालौर जिले के सायला पंचायत समिति के उम्मेदाबाद ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया जाता हैं। ग्राम पंचायत उम्मेदाबाद स्थित वार्ड संख्या 10 में ग्रामीण कीचड़ और नाली से बेहद ही परेशान हैं। तथा कंटीली झाड़ियों से यह रास्ता ढक चुका हैं।

इससे यहां के ग्रामीणों को काफी अत्यंत परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। उम्मेदाबाद से आलासन तथा रेवतड़ा जाने वाला रास्ता वार्ड संख्या 10 में निवासरत माली, प्रजापत, चौधरी, मेघवाल, चारण, पुरोहित कौम के बेरे स्थित हैं। जिनको उम्मेदाबाद मुख्य बस स्टैंड पर आने जाने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। तथा यहां का रास्ता पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुका हैं। तथा ऐसी समस्याओं का समाधान करने के लिए कई बार स्थानीय वार्डवासियों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार लिखित और मौखिक में अवगत करवा चुके हैं।

ग्रामीणों ने और वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, और पटवारी की खुलेआम दादागिरी और हठधर्मिता तथा लापरवाही बरती जा रही हैं। आखिर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीणों और वार्डवासियों की इस बड़ी समस्याओं का समाधान क्यों नहीं करवाया जाता हैं ? जवाई नदी में जो पानी आता हैं, वो भी इनके बेरों से होकर गुजरता हैं। जो बाढ़ का पानी खरल गांव में जाता हैं।

जिससे भी यहां की आम जनता को कई बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्याओं का समाधान जल्दी से जल्दी करवाने का कष्ट करावे। और यहां स्कूली बच्चों को विद्यालय में जाने के लिए भी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इस कारण से यहां के बच्चे विद्यालय में जाने से वंचित हैं। तथा यहां डिलीवरी महिलाओं को भी कई प्रकार की यातनाओं का शिकार होना पड़ता हैं।

इस रास्ते पर वार्डवासियों के द्वारा जब किसी भी ऑटो और गाड़ी को आने के लिए कहा जाता हैं, तो वो भी खुले आम मना करते हैं। कारण साफ हैं, यहां का रास्ता बुरी तरह से क्षतिग्रस्त तथा कंटीली झाड़ियों से पूरा रास्ता ढक चुका हैं। तथा इस रास्ते से मोटरसाइकिल से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। तथा आम जनता को खुले आम कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा खुलेआम लापरवाही बरती जा रही हैं। एक और तो उम्मेदाबाद ग्राम पंचायत को जालौर विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती अमृता मेघवाल के द्वारा स्मार्ट विलेज का दर्जा दे रखा हैं, वहीं दूसरी और स्मार्ट विलेज का मखौल बन रहा हैं। सिर्फ उम्मेदाबाद ग्राम पंचायत को कागजों में ही स्मार्ट विलेज का दर्जा दे रखा हैं, लेकिन हकीक़त कुछ ओर।

यह जब हमारे चैनल के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार जब मौके पर पहुंचे तब हुआ हकीक़त इस बात का खुलासा। जब चैनल के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.परमार ने इस समस्याओं को लेकर जब उच्चाधिकारियों से बात की तब उन्होंने नहीं कोई रिस्पॉन्स दिया । इस बात से यह साबित होता हैं, यहां तो खुलेआम नियमों और कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। और नियमों को ताक पर रखकर कार्य किया जाता हैं। अगर ऐसा कहे की यहां जंगलराज हैं तो इसमें कोई संदेह वाली बात नहीं हैं। आखिर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती जा रही हैं ?

अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि स्थानीय वार्डवासियों और ग्रामीणों की समस्याओं का तुरन्त प्रभाव से समाधान होता हैं या नहीं ! वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा ! अब राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार जिले के प्रशासन और स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को खुले आम चेतावनी दे रहे हैं,

कि समय रहते आम जनता की समस्याओं का समाधान करवा दे अन्यथा मजबूरन में डॉ.परमार आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए मजबूर करेंगे। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि हमारी कलम की ताकत क्या रंग लाती हैं ? जालौर / उम्मेदाबाद : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार की कलम से स्पेशल कवरेज : 9636125006

@Samjho_Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment