139 वे दिव्यांग प्रमाणपत्र सेवा शिविर की कमान संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल सभालेगे----


जिला अस्पताल से मिलने वाली दिव्यांगों को कैम्प के दिवस में मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण भी करेगे। खामियां पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी cmo को सूचित करेगे। कार्यवाही की भी मांग नन्द किशोर मित्तल करेगे। ताकि कैम्प में सभी दिव्यांग भाई बहनों बच्चो को बैठने हेतु पर्याप्त सीट हो। पानी की समुचित व्यवस्था दिव्यांगों की सुविधानुसार हो।

सभी विषयों हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर दिव्यांग टीम के साथ जिलाधिकारी महोदय को लिखित पत्र देकर जांच कराई जाने की मांग रखी जायेगी। दिव्यांग सेवा हेतु जिलाधिकारी महोदय हमे प्रथम मुलाकात में आश्वस्त कर चुके है। कोई समस्या हो अवगत सोसायटी हमे कराए हल होगा। गत सप्ताह संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने 3 अप्रैल को दोपहर समय जिला अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदरणीया डॉ0 अंजू जोधा जी को दिव्यांगजनो की परेशानी हेतु फोन किया।

जिस पर उन्होंने कहा सभी व्यवस्थाएं ठीक है कोई कमी नही है। और बात पूरी न सुनकर फोन काट दिया। संस्था जो दिव्यांग सेवा हेतु 138 कैम्प लगा चुकी दिव्यांग सेवा की मांग उचित कर रही है। इसी मध्य नजर टीम के बीच विचार विमर्श किया है। निर्णय सोपते हुए नन्द किशोर मित्तल ने 139 दिव्यांग सेवा शिविर की कमान डयूटी के साथ सँभालने की बात रखी। आगामी 10 अप्रैल 2023 दिन सोमवार को जिला अस्पताल मे सुबह 10बजेसे दिव्यांग प्रमाणपत्र सेवा शिविर का आयोजन जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ टीम अपने संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल की मौजूदगी में करेगी।

दिव्यांगों की सुविधाओं को जांचा परखा व कमियां नोट कर एनजीओ की मुखिया उच्च अधिकारियों तक पहुचायेंगे। सामाजिक संस्था अपना कर्तव्य पालन करेगी। हर कदम दिव्यांगों के संग है व रहेगी। अहित नही होने देंगे। संस्था को जिला अस्पताल की भी पूर्ण सहयोग देने की पहल होनी आवश्यक है।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment