जे० जे० फार्म कैराना रोड़, शामली में गत वर्षो की भाँति २० वा दिव्यांग शिविर का आयोजन

 


माता अमृतानन्दमयी देवी कृपा सेवा समिती एवं नारायण सेवा संस्थान उदयपुर (रजि0) के संयुक्त रूप से  किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी, कार्यक्रम अध्यक्ष अरविन्द संगल (पूर्व चैयरमैन नगर पालिका विशीष्ट अतिथि अंकित गोयल  एवं श्री अरविन्द दृष्टा जी महाराज व संस्था जिला अध्यक्ष सुनील गर्ग ने संयुक्त रूप से अम्मा के छाया चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित करके की।

 शिविर प्रभारी बल मुकेश शर्मा , उदयपुर नारायन संस्थान ने बताया कि आज के शिविर में 430 दिव्यांगों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमे डा० शैली शुक्ल उदयपुर ने जाँच कर 180 दिव्यांगों का चयन किया  जिन्हे कृत्रिम अंग (हाथ, पैर) प्रदान किये जाएंगे , चयनित सभी दिव्यांगों को अग्रिम शिविर हाथ पैर आदि के उपकरण प्रदान किए जाएंगे

 अरविन्द दृष्टा जी ने दान करने के महत्व का वर्णन करते हुए दान की महत्ता बताई।


सांसद श्री प्रदीप चौधरी जी ने कहा कि नर सेवा ही वास्तव में नारायण सेवा है। जिसने अपने माता पिता एवं किसी दुखी: व्यक्ति की सेवा की उसे वह सब यो पुण्य कर्मों से बढ़कर है। 

पूर्व चैयरमैन अरविन्द संगल जी ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि दिव्यांग विलक्षण गुणों से परिपूर्ण होते है और हमारे  उत्साह वर्धन से मात्र से ही ऐसे कार्य कर दिखाते है जिसे देख कर मानव दाँतो तले उगलियां दबा लेता है ।

 कार्यक्रम की समाप्त  धयन्वाद देते अध्यक्ष सुनील गर्ग ने कि बताया हमारा ट्रष्ट एक ऐसा गुलदस्ता है, जिसमें भिन्नलि प्रकार के गुणों से परिपूर्ण हमारे सभ्य सदस्य एव निस्वार्थ भाव से दान करने वाले सहयोगी है। 


अंकित गोयल जी ने शिविर, द्वारा किये जा रहे इस धमार्थ कार्य की प्रशंसा करते  हुए कहा कि शामली वास्तव में एक धर्म नगरी है और यहाँ के नागरिक सदैव परोपकार के कार्य करते रहते हैं।

शिविर के कार्यक्रम का संचालन मनोज रुहेला किया, द्वारा , संयोजन मनीष भटनागर व संजय बंसल द्वारा किया गया। 


शिविर में सचिव अमित गर्ग, कोषाध्यक्ष डा० दीपक मित्तल, कोष अध्यक्ष  अरिहन्त जैन, अध्यक्ष जिल्ला महिला मोर्चा अंजली गर्ग, जिला उपाध्यक्ष छाया संगल, प्रियंका गर्ग ममता गर्ग, अनीता गर्ग, रश्मि जैन, एडवोकेटर सरिता, नगर उपाध्यक्ष विपिन गर्ग, देवेन्द्र सिंह, अमर गोयल, डा0 अर्जुन वर्मा, अशोक बंसल, रितेश जैन, अनुराण गोयल, विकास जिन्दल, दीपक गोयल, शुभम गोयल आदि उपस्थित रहे सुनील गोयल जिला अध्यक्ष , मां अमृतानंदमई देवी कृपा सेवा समिति शामली

#Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment