कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोडो अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी पत्र बांटे


क्षेत्र के गांव खोकसा, अहमदगढ, ऊदपुर व बिडौली मे राजेंद्र सिंह गोल्डी व सुधीर चौधरी ने हाथ से हाथ जोडो अभियान चलाया गया। अशवनी शर्मा ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 23 मार्च तक कांग्रेस का हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मौजूदा सरकार की करतूतों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेसजन गांव दर गांव जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजगार करने का काम कर रहे हैं। राजेंद्र गोल्डी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने देश की जनता से उनके सारे हक छीन लिए हैं। वर्तमान समय में कोई भी व्यक्ति अपने खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज तक नहीं उठा सकता।

अन्याय के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाया जा रहा है। ऊन ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कहा कि योगी मोदी सरकार ने अत्याचार की सारी हदें पार करने का काम किया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दीपक सेनी, अशवनी शर्मा, राजेंद्र गोल्डी, सुधीर चौधरी, शिवम अत्रि,श्रीमती बिंदल, जादो राम, शनिकुमार, शकुंतला, शुभम अत्रि, रुपक तोमर, सरोज देवी, राजकुमार, उग्रसैन आदि मौजूद रहे। धर्मेंद्र सिंह, संवाददाता  समझो भारत न्यूज़

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment