राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें पूरी तरह किसान हित के मुद्दों से भटक गई है। जहां भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की चिंता रहती है।
भाजपा सरकार में किसान और मजदूर पूरी तरह परेशान है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम और संसाधनों में कोई राहत भाजपा सरकार से नहीं मिल रही है। इसलिए अब 2024 में रालोद को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
दरअसल ऊन - थानाभवन मार्ग पर स्थित पिंडोरा तिराहे पर बनाई गयी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने चौधरी जयंत आज शाम करीब 2:30 बजे पहुंचे। अनावरण करने के बाद मंच पर पहुंचने पर चौधरी जयंत समेत दर्जनों नेताओं का फूल मालाओं के घेरे से हार्दिक स्वागत किया गया। और जयंत चौधरी को पगड़ी बांधकर सम्मान दिया गया। सभा की अध्यक्षता बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल ने की और संचालन चौधरी योगिंदर सिंह ने किया।
चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर जिंदा है रालोद
किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह ने किसानों की दुर्दशा को नजदीक से देखा है। उनका सपना था कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव की गलियों से होकर गुजरता है। और चौधरी कासाहब की विचारधारा को वापस लाने के लिए किसानों आपस में संगठित होना आवश्यक है। और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किसानों को रालोद के हाथ मजबूत करने के लिए संगठित होना पड़ेगा।
अमीरी और गरीबी में भेदभाव कर रही भाजपा सरकार
चौधरी जयंत ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के लोगों को जातियों में बांटकर जहर घोलने का काम किया है। 10 साल के अंतर पर होने वाला सर्वे आज तक नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस सर्वे को कराना ही नहीं चाहती। मिलिट्री की अग्निवीर भर्ती पर भी कई सवाल उठाए। इस मौके पर शामली के जिलाध्यक्ष वाजिद अली, थानाभवन के विधायक अशरफअली खान,
शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व सांसद अमीर आलम खान, चंदन सिंह ब्रह्मपल सिंह बालियान विक्रांत जावला चौधरी यशपाल मलिक राजपाल सैनी राजपाल बालियान ,पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष त्रिसपाल मलिक, ऋषिराज राझड़ आदि दर्जनों नेताओं ने सभा को संबोधित कर लोकदल के हाथ मजबूत करने की
आवाज उठाई इस मौके पर उनके पूर्व चेयरमैन चौधरी अशोक, रजनीश कोरी, धर्म सिंह बालियान, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर संदीप मलिक आदि का सहयोग रहा। संवाददाता धर्मेंद्र सिंह समझो भारत
@Samjho Bharat
8010884848
7599250450
No comments:
Post a Comment