डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडोर,जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गढ़,विद्यार्थियों का परिणाम शत प्रतिशत सहित मेहनती शिक्षक, खेलों में भी अव्वल : प्रधानाचार्य सुरेशाराम मेहरा


राजस्थान / जोधपुर : जोधपुर जिले के मंडोर स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय आवासीय उच्च माध्यमिक मंडोर के प्रधानाचार्य सुरेशाराम मेहरा से समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार ने बातचीत की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशाराम मेहरा ने बताया कि जोधपुर जिले का यह आवासीय विद्यालय राजस्थान के मुखिया अर्थात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गढ़ हैं। यहां पर सम्पूर्ण राजस्थान राज्य के प्रत्येक जिलों से विधार्थी अध्यनरत हैं।

और यहां पढ़ने वाले विधार्थी मेरिट के आधार पर चयनित होते हैं। यह आवासीय विद्यालय राइस जर्मन सरकार द्वारा संचालित हैं। तथा इस विद्यालय में समस्त स्टॉफ भी उच्च डिग्री धारी और अनुभवी होने के साथ साथ राजस्थान के प्रत्येक जिले से हैं। तथा यह विद्यालय खेलों में भी अपनी अलग ही छाप छोड़ता हैं।

इस विद्यालय के कई विद्यार्थियों के द्वारा खेलों सहित प्रत्येक क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहने की परंपराएं हैं। चाहे वो खेल हो, पत्रकारिता हो या प्रशासनिक क्षेत्र, संस्कृति का, मेडिकल सहित प्रत्येक क्षेत्र में इस विद्यालय के विधार्थी देश दुनिया में अपना नाम , विद्यालय का नाम सहित माता पिता और गुरुजनों सहित जिले का नाम रोशन कर एक अलग ही मिशाल कायम कर रहे हैं।

इस विद्यालय में पढ़ाई करने वाले हर विद्यार्थी अपने आप को सौभाग्य शाली मानते हैं। इसमें कोई दोहराई वाली बात नहीं हो सकती हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेशाराम मेहरा ने शिक्षा सहित कई मुद्दों से संबंधित चर्चाएं की। इस दौरान कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों से भी भौतिक विज्ञान से सम्बन्धित जानकारी ली। उन्होंने भौतिक विज्ञान संबंधित कई बातें बताई। तथा इसी दौरान भौतिक विज्ञान व्याख्याता श्रीमती मीनू चौधरी से भी जानकारी प्राप्त करना चाही तब उन्होंने भी भौतिक विज्ञान की परिभाषा देते हुए कक्षा वी का परिणाम शत प्रतिशत रखने के लिए आगामी बोर्ड कक्षाओं को कैसे तैयारी करवानी हैं, उस संबंधित कई चर्चाएं की। इस दौरान समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.परमार ने भी आगामी कक्षा 12 वी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने की एडवांस में विद्यार्थियों और व्याख्याता श्रीमती मीनू पुनिया को ढेर सारी बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशा राम मेहरा और व्याख्याता श्रीमती मीनू चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.के.एल.परमार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंच संचालन की बखूबी भूमिका विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक किशनाराम वनल ने की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशाराम मेहरा, श्रीमती मीनू चौधरी,  ललित कुमार प्रजापति,धन्नाराम मेघवाल, दिनेश कुमार राखेचा, वीरेन्द्र सोनी, आनन्द कुमार पुनिया, राजेन्द्र कुमार, श्रीमती शालिनी

सिहाग,प्रभुदयाल मीणा, रघुवीर सिंह, चैनाराम मेघवाल, किसनाराम वनल, श्रीमती प्रियंका सहारण, श्रीमती कृष्णा खींची,मुकेश कुमार सांदु, प्रशांत बीठू, मनोहर लाल, सुभाष विश्नोई, श्रीमती रूबाई नाज, श्रीमती रेखा सीरवी,मीर मोहम्मद, नीरज खींची सहित विद्यालय के अध्यापक सहित छात्र मौजूद थे। ।

इस दौरान डॉ.परमार ने सम्बोधित करते हुए आदरणीय गुरुदेव आवासीय विद्यालय मंडोर के दबंग व्याख्याता डॉ. समीर नवल का भी जिक्र किया। तथा कई सालों की यादों को ताजा कर उनके मार्गदर्शन में वर्तमान शिक्षा विभाग से संबंधित कई विशेष मुद्दों को लेकर कई चर्चाएं की। इस मौके विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशाराम मेहरा और विद्यालय के पूर्व वरिष्ठ अध्यापक महेन्द्र कुमार माथुर के मार्गदर्शन में किया गया।  राजस्थान /  जोधपुर : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार की स्पेशल कवरेज : 9636125006


@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment