बैहर को जिला बनाने व्यापारी संघ की हुई बैठक , व्यापारियों ने कहा 26 दिसम्बर बैहर, बिरसा, एवं परसवाड़ा क्षेत्र की सभी दुकानें बन्द रहेगी


बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में बैहर में व्यापारी संघ की बैठक बैहर के गोंड़वाना कॉम्लेक्स में आयोजित की गई। बैठक में बैहर, बिरसा, परसवाड़ा, उकवा, गढ़ी,मलाजखंड, दमोह, भंडेरी, सोनगुड्डा , मोहगांव , सरेखा , सलेटेकरी एवं समस्त बैहर जिला क्षेत्र से व्यापारी उपस्तिथ रहे। बैठक में बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक सूरज ब्रम्हे ने व्यापारी संघ की बैठक आयोजित करने का उद्देश्य बताते हुवे कहा कि बैहर 1867 में अंग्रेज शासन काल के दौरान बनाई गई 155 वर्ष पुरानी तहसील है।

इतनी पुरानी तहसील होने के बावजूद भी मध्यप्रदेश सरकार ने बैहर को जिला नही बनाया है। जबकि बैहर हर दृष्टि से जिला बनाये जाने योग्य है। क्योंकि सरकार ने जब बैहर से भी छोटी से छोटी तहसील को मध्यप्रदेश में जिला बना दिया है तो फिर बैहर को अभी तक जिला क्यों नही बनाया गया ? यह हमारे क्षेत्र के निवासियों के साथ अत्याचार है। अब हम सबको मिलकर बैहर को जिला बनाने की मांग सरकार से करना है। 26 दिसम्बर को बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में बैहर जिला मुख्यालय में बैहर जिला बनाओ जन क्रांति आंदोलन है। इस आंदोलन में अपने क्षेत्र की सभी दुकाने बन्द कर  हम सबको बैहर पहुंच कर इस आंदोलन को सफल बनाना है।

अध्यक्ष एफ.एस. कमलेश ने कहा कि 2023 एवं 2024 में विधान सभा और लोक सभा के चुनाव हैं। यदि विधान सभा चुनाव के पूर्व सरकार बैहर को जिला नही बनाती तो हमारे क्षेत्र का हर व्यक्ति चुनाव का बहिष्कार करेगा। और हम अपने क्षेत्र में किसी भी पार्टी के नेता को चुनाव प्रचार के लिए नही आने देगें। इसके लिए आज हम सबको संकल्प लेना है। जब हम सभी मिलकर अपने क्षेत्र की एकता और ताकत दिखायेगें। तब सरकार को बैहर को जिला बनाने के मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में सभी व्यापारियों ने बारी-बारी से विचार रखे। व्यापारियों ने कहा कि हम सब बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति के साथ हैं। क्योंकि बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक सूरज

ब्रम्हे के नेतृत्व में विगत 25 वर्षों से बैहर को जिला बनाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है। आज इस बैठक में  हम सभी व्यापारी संकल्प लेते हैं कि अब जब तक बैहर जिला नही बन जाता तब तक हम सभी बैहर जिला बनाओ संघर्ष समिति के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलते हुवे बैहर को जिला बनायेगें। और जो 26 दिसम्बर को बैहर जिला मुख्यालय में बैहर जिला बनाओ जन क्रांति आन्दोलन है। उसमें हम सभी अपने-अपने क्षेत्र की दुकानें बन्द कर बाजार बन्द कर बैहर की रैली और आम सभा मे उपस्तिथ रहेगें। बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

बैठक में विशेष रूप  से जिला पंचायत सदस्य मंसाराम मंडावी, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील उइके, बिहारी दास मुरचुले,  राजू भगत, परसवाड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष तोपराम सेलोकर, अशोक उइके, अशोक राउत, सरपंच संघ के अध्यक्ष शिवलाल सय्यैम,  गोलू पटेरिया, सुधीर अवधिया, संजय चौकसे,  लक्की सोनेकर, बैहर जनपद के समस्त सरपंच एवं अन्य  व्यापारी गण उपस्तिथ रहे। बैठक के पश्चात व्यापारियों संघ ने एस. डी. एम. कार्यालय पहुंच कर एस. डी. एम. को महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment