शिक्षक को राष्ट्र निर्माता शिल्पकार कहा जाता है, किसी व विद्यालय की महानता व गरिमा का निर्धारण उसकी इमारतों या उपकरणों से नहीं होता बल्कि कार्यरत अध्यापकों की विद्वता व चरित्र निर्धारण से होता है। - अरविंद संगल।


 बदलते शैक्षिक, सामाजिक तथा राजनैतिक परिवेश में शिक्षक को अपने चरित्र,मान-सम्मान तथा गरिमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी विद्यालय की महानता व गरिमा का निर्धारण उसकी इमारतों या उपकरणों से नहीं होता बल्कि कार्यरत अध्यापकों की विद्वता व चरित्र निर्धारण से होता है। महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक को राष्ट्र का निर्माता, शिल्पकार कहा जाता है।

ये बातें निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने आज शिक्षक सम्मान पखवाड़े के अंतर्गत द्वितीय दिन सेंट आर.सी. कान्वेंट स्कूल में शिक्षकों का सम्मान करते हुए कहीं और उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान अनादि काल से पूजनीय एवं सर्वोपरि रहा है। हम वो देश रहे हैं जिसने दुनिया को शून्य की अवधारणा दी। डाल्टन से पहले परमाणुवाद का सिद्धांत कणाद ऋषिने दिया था। नागार्जुन ने दुनिया को पारे से सोना बनाने की विधि बताई थी। पाइथागोरस से पहले बौधायन ने ज्यामिति के सिद्धांत व पाई की गणना करना सिखाया था। दुनिया को आयुर्वेद पद्धति के बारे में आचार्य चरक, धन्वंतरि और सुश्रुत ने दिया। जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह एक बहुत बड़े खगोलविद थे। गणित के क्षेत्र में आर्यभट्ट व भास्कराचार्य को कौन नहीं जानता। हम उन मनीषियों व तपस्वियों की संतान हैं जिन्होंने वेद, पुराण , उपनिषद् , गीता,  महाभारत , रामायण जैसे कालजयी ग्रन्थों की रचना की है।


इससे पूर्व आज शिक्षक सम्मान पखवाड़ा के द्वितीय दिन कल्याणकारी कमल जूनियर हाई स्कूल, के के पब्लिक स्कूल, रितिका बाल पब्लिक स्कूल एवं सेंट आरसी स्कूल में कुल 118 शिक्षक-गण का सम्मान किया गया। शिक्षक सम्मान के कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल में श्री अनुज गौतम, रितिका बाल पब्लिक स्कूल, चौधरी चंदन सिंह, के. के. पब्लिक स्कूल से आदित्य कुमार, सेंट आर. सी. कान्वेंट स्कूल से सतीश पवार, कल्याणकारी  जूनियर हाई स्कूल से एवम् सपना धीमान, हिमांशी मलिक, प्रज्ञा शर्मा, रितिका पंवार, उज्ज्वल पंवार, आकाश संगल, अभिषेक वर्मा, अजय गोयल, अंजुल चौधरी, अंबिका, श्रीमति सरिता गुप्ता, शुचिता गुप्ता, प्रीति शर्मा, श्रीमति मीनू एवम श्रीमति विनीता आदि का सम्मान किया गया।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450


No comments:

Post a Comment