लखनऊ : दूरदर्शन की स्थापना आज ही के दिन सितम्बर 1959 में हुई थी। पिछली पीढ़ी का दूरदर्शन के साथ गहरा रिश्ता था। सल्तनत मंजिल, हामिद रोड, निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ के रहने वाले रॉयल फैमिली के नवाबजादा सैयद मासूम रज़ा, एडवोकेट का आगे कहना है की उन दिनों कोठे पर लगा एंटीना शान का प्रतीक होता था। बिजली से चलने वाला छोटे से स्क्रीन पर चलती बोलती तस्वीरें देख कर लोग बेहद उत्साहित हो जाते थें। आज डिजिटल क्रांति के इस दौर के लोग शायद ही दूरदर्शन से वाकिफ हों। नवाबजादा सैयद मासूम रज़ा ने आगे कहा
की प्रारंभ में दूरदर्शन पर थोड़ी देर का कार्यक्रम हुआ करता था। 1965 में आल इण्डिया रेडियो के एक अंग के रूप में नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत हुई थी। पहले ब्लैक एंड व्हाइट में प्रसारण होता था। 1982 में राष्ट्रीय प्रसारण की शुरुआत हुई और इसी साल में ही रंगीन प्रसारण दूरदर्शन पर आने लगा। मोबाइल : 9450657131
@Samjho Bharat
8010884848
7599250450

No comments:
Post a Comment