सेंट आर सी कॉलेज बनत, शामली में आजादी की 75वी वर्षगाठ पर " आजादी के अमृत महोत्सव " के संबंध में " हर-घर तिरंगा " कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन श्री अरविंद संगल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री संगल जी ने कहा कि यह एक देशव्यापी महोत्सव है जिसे हमें अपने अथक प्रयासों से अपने-  अपने क्षेत्र में सफल बनाना है। आगे उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को वैश्विक स्तर तक पहचान दिलाने में प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक एवम नागरिक को अपना योगदान देने की आवश्यकता है। " आजादी के अमृत महोत्सव " से संबंधित निर्देशित सभी किर्याओ को बच्चे एवम शिक्षक विशेष रूप से संचालित करे।

इसी अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्र- छात्राओं को देश के प्रति निष्ठावान एवम सम्मान होना चाहिए। आजादी को दिलाने में जिन वीर शहीदों ने अपने प्राण की आहुति दी उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने एवम देश को इसके प्रति जागरूक करने की आवश्यकता व्यक्त की। प्रत्येक नागरिक को तिरंगे के सम्मान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन विधि मैम के द्वारा किया गया।  इसके पश्चात श्री संगल जी के नेतृत्व में एक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के दौरान विभिन्न नारे लगाए गए। जिसमे कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में  "अबकी बार हो एक ही नारा, हर घर हो तिरंगा हमारा", " वंदे मातरम ", " भारत माता की जय ", " शहीद भगत सिंह अमर रहे " आदि नारे लगाए गए। इस अवसर पर  सतेंद्र जी, नितिन वत्स जी, महक सिंह जी, राजीव जी, अरविंद जी, गौरव जी, अनुज जी, नितिन कुमार जी, मोहित जी, सोनू जी, शर्मिष्ठा जी, कविता जी, आयुषी मैम, राधिका जी, कविता जी, शालू मैम, राशिद, गौरव आदि उपस्थित रहे ।सतेंद्र कुमार, कार्यक्रम संयोजक, सेंट आर. सी. डिग्री कॉलेज शामली।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450




No comments:

Post a Comment