बिजनौर-क्षेत्र में उस समय चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया जब एक दूल्हा शादी से कुछ घंटे पहले फरार हो गया।

 


जिसके बाद लड़की पक्ष में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार स्योहारा क्षेत्र के ग्राम मकनपुर निवासी मोहित पुत्र कर्ण सिंह का विवाह कार्यक्रम आज स्थानीय नूरपुर मार्ग पर स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित होना था । शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी । मेहमानों के लिए खाना भी बन चुका था। बैंकट हाल में जनपद अमरोहा के गांव मनव्वपुर निवासी व्यक्ति अपनी पुत्री॓,परिवार और मेहमानों को लेकर आया तो पाया कि दुल्हा एन वक्त पर फरार हो गया। जिसके बाद लड़की पक्ष पुलिस को लेकर दूल्हे के घर पहुंची तो वहां दूल्हे के परिजन भी गायब मिले।

जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और लड़की पक्ष अपने आप को ठगा सा महसूस करते हुए वेंकट हाल में बैठा लड़के पक्ष का इंतजार कर रहा।लेकिन लड़के पक्ष के लोग वेंकट हाल नहीं पहुंचे पुलिस कार्रवाई के लिए लड़की पक्ष के लोग थाना स्योहारा पहुंचे चुके हैं। जानकारी के अनुसार दूल्हा सैलून जाने को कह कर घर से गया था। काफी देर बाद तक भी दूल्हा जब वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया।तो दूल्हे का मोबाइल ऑफ आ रहा था। कुछ देर बाद दूल्हे ने किसी और नंबर से फोन कर कहा कि वह शादी नहीं करेगा। बताया जा रहा है कि लड़के पक्ष के  लोग फरार हैं।सलाम खाकी न्यूज से तहसील प्रभारी इश्तियाक अली की खबर।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment