आज 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 देश दुनिया में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जोधपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशाराम मेहरा एवं शारीरिक शिक्षक मनोहरलाल के नेतृत्व में समस्त स्टॉफबन्धुओं ने योगाभ्यास किया एवं नियमित योग करने के फायदे बताए। योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेशाराम मेहरा सहित समस्त विद्यालय के स्टॉफबन्धुओं ने एक मंजे हुए योग गुरु की तरह योग क्रियाएं करते नजर आए।
विद्यालय के समस्त स्टॉफबन्धुओं ने तमाम योगासनों एवं प्राणायाम को सरल तरीके से करके दिखाया एवं समस्त विद्यालय के स्टॉफबन्धुओं को उसके स्वस्थ जीवन में प्रयोग के फायदे बताए। इस दौरान प्रधानाचार्य मेहरा ने उपस्थित स्टॉफबन्धुओं को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में योग मनुष्य की जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है और यह देश के लिए गौरवशाली उपलब्धि है कि योग को देश और दुनिया में पहुंचाने का काम भारत ने किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर यूनेस्को ने भारत की इस महान परंपरा को विश्व भर के लिए उपयोगी मानते हुए विश्व योग दिवस की घोषणा करके हमें गौरवान्वित किया है। यह हमारी परंपरा और संस्कृति की वैश्विक स्वीकार्यता है। प्रधानाचार्य मेहरा ने योग को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वयं योग के शौकीन होने के अलावा प्रधानमंत्री जी ने योग को जीवन के तरीके के रूप में अपनाने के लिए लोगों की कल्पना और उत्साह को समझ लिया है।
जिस पैमाने पर भारत और दुनिया भर में अब योग का अभ्यास किया जाता है वह अभूतपूर्व है। इस दौरान विद्यालय के स्टॉफबन्धु किशनाराम वणल,आनन्द कुमार पुनिया, महिपाल सिंह चारण, राजेन्द्र कुमार बामणिया,मनोहर लाल , श्रीमती मीनू चौधरी, श्रीमती प्रियंका सहारण , श्रीमती कृष्णा खींची, वीरेन्द्र सोनी, दिनेश कुमार राखेचा सहित समस्त स्टॉफबन्धुओं ने योग एवं प्राणायाम करके स्वस्थ जीवन में प्रयोग के फायदे बताए। जोधपुर / मण्ड़ोर : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की स्पेशल योग से सम्बंधित अपडेट : 9636125006
@Samjho Bharat
8010884848
7599250450








No comments:
Post a Comment