सामाजिक संगठन खिदमत ए खल्क ने राहगीरों को पिलाया मीठा जल


कैराना। गुरुवार को भीषण गर्मी के कारण खुरगान रोड पर चादं मस्जिद के पास सामाजिक संगठन कैराना खिदमत ए खल्क की तरफ से शरबत रुह अफजा का प्याऊ लगाया गया जिसमें आने जाने वाले राहगीरों को

शरबत पिलाया गया। गर्मी के मौसम में ठंडा मीठा शरबत पीकर आने जाने वाले राहगीरों ने संगठन की सराहना की संगठन के अध्यक्ष खलील फरीदी ने सभी से अपील की कि आप सब भी अपने आसपास रोड पर

आने जाने वाले राहगीरों के लिए शर्बत या ठंडे पानी का प्याऊ जरूर लगाये क्योंकि पानी पिलाने से शवाब पुण्य मिलता है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष खलील फरीदी उपाध्यक्ष कलीम सिद्दीकी।

महासचिव अहसान अली सैफी। कोषाध्यक्ष डा ताजीम। सचिव अफसरुन अहमद। सदस्य शाहनवाज। सदस्य मौहम्मद राशिद। फिरोज खान। रईस असांरी। दिलशाद आदि का सहयोग रहा 

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment