झुलसते पैरों को राहत देने फिर प्रारंभ हुआ चप्पल वितरण अभियान-जनसहयोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता से सम्पूर्ण कोटा-बूंदी में भेंट किए जाएंगे जूते-चप्पल

 


कोटा :  भीषण गर्मी में तपती सड़क पर बिना चप्पलों के चलने को मजबूर श्रमिक, मजदूर, अभावग्रस्त और वंचित वर्ग के लोगों के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर चप्पल वितरण अभियान एक बार फिर प्रारंभ हुआ। स्पीकर बिरला तथा कोटा नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला ने एसी वाले गणेश जी मंदिर के पास स्थित श्रमिकों की बस्ती में बच्चों और महिलाओं को चप्पल भेंट कर अभियान का शुभारंभ किया।

आग बरसाते सूरज के इस मौसम में सड़कें भी जलने लगती हैं। ऐसे माहौल में सक्षम वर्ग के लोग तो स्वयं की सुरक्षा के सभी इंतजाम कर घर से निकलते हैं। लेकिन वंचित-अभावग्रस्त वर्ग के लोगों को हालात के कारण अनेक प्रकार के समझौते करने पड़ते हैं। कई बार वे और उनके परिवार के सदस्य सड़कों पर नंगे पांव ही निकल पड़ते हैं, जिससे उनके पांव झुलस जाते हैं।

करीब एक दशक पूर्व ऐसे ही एक परिवार को देख स्पीकर बिरला ने चप्पल भेंट की और तभी से चप्पल वितरण अभियान प्रारंभ हो गया। हर वर्ष जनसहयोग से स्पीकर बिरला इस अभियान को चलाकर जरूरतमंद लोगों को चप्पल-जूते भेंट करते हैं। संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्र की सभी पंचायतों के लिए अभियान गुरूवार से प्रारंभ हुआ। सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से कोटा-बूंदी के प्रत्येक जरूरतमंद तक चप्पल-जूते पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। 



*लोगों का दर्द कम करना हमारा नैतिक दायित्वः बिरला*

अभियान का शुभारंभ करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि हम अपने पांवों में जरा सी तकलीफ सहन नहीं कर पाते, सोचिए जब यह लोग बिना चप्पल सड़क पर चलते होंगे, कितनी तकलीफ होती होगी। भीषण गर्मी में तपती सड़क इनके पैरों को जला देती हैं, पांव जगह-जगह से कट जाते हैं। मजदूरों-श्रमिकों के छोटे-छोटे बच्चों के पांव भी झुलसे हुए हैं। यह देख मन में एक पीड़ा होती है, एक दर्द उठता है। संवेदनशीलता के साथ इनके दर्द को कम करने, इनके आंखों से आंसू पौंछने के लिए यह प्रकल्प प्रारंभ किया गया था। आज एक दशक बाद भी यह प्रकल्प जनसहयोग से पूरी गति से जारी है। सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन और जनता भी इस अभियान में सहभागी बने। वे भी अपनी गाड़ी में नए-पुराने चप्पल-जूतों की कुछ जोड़ियां रखें। जहां भी कोई अभावग्रस्त व्यक्ति दिखे, उसे भेंट कर दें। सामूहिक प्रयासों से ही हम लोगों के दर्द को कम कर सकते हैं।



*चेहरे पर नजर आई खुशी*

पैरों में नई और रंग-बिरंगी चप्पल मिलने के बाद महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई। सड़क पर नंगे पांव चलने के कारण उनके पांव झुलस चुके थे।  लेकिन चप्पल मिलने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली। वे अब दोपहर में भी बिना झिझक अपनी झौंपड़ी के बाहर जा सकते हैं।


*यह भी रहे उपस्थित*

अभियान के शुभारंभ के दौरान भाजपा नेता शैलेंद्र ऋषि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुदर्शन गौतम,पार्षद धीरेंद्र चौधरी,आरती शाक्यवाल, दिलीप अरोड़ा, गजेंद्र विजय, मीना विजय, ज्योति हावा, उषा गौतम, वीना गर्ग, ज्योत्सना शर्मा, भगवत सिंह, सतीष गौतम, राहुल गोस्वामी, तुषार सुमन, जय शर्मा, कुणाल, प्रभात सोनी, केशव विजय आयुष शर्मा आदि मौजूद रहे।  

 

---------------------------------------

*पहले ही दिन बांटी 4200 से अधिक चप्पलें*

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर प्रारंभ किए गए चप्पल वितरण अभियान में पहले ही दिन सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की ओर से जरूरतमंदों को 4200 से अधिक चप्पल भेंट की गईं। भाजपा आरकेपुरम मंडल की ओर से अहिंसा सर्किल से घटोत्कछ सर्किल क्षेत्र में चप्पल वितरित की गईं। कोटा उपभोक्ता होलसेल भण्डार लि. के अध्यक्ष व समाजसेवी हरि कृष्ण जी बिरला (छोटा भाई साहब) ने इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा आरकेपुरम मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, पूर्व पार्षद व मण्डल महामंत्री महेश गौतम सोनू, उपाध्यक्ष भवानी राजौरा, अक्षय चौधरी, वार्ड 28 अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, वार्ड-65 सहसंयोजक दिनेश शर्मा, वार्ड-66 संयोजक स्वदेश दाधीच, मण्डल मंत्री योगेश विजय, वार्ड-28 बूथ अध्यक्ष राजीव पाटनी, विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक महेन्द्र सिसोदिया, ओबीसी मण्डल अध्यक्ष सुमित जांगिड़, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अशोक जी यादव, युवा नेता राजेन्द्र बन्ना आदि पधाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


महिला मोर्चा दादाबाड़ी मंडल कोटा शहर द्वारा मल्टीपरपज स्कूल की झोपड़ियों में रह रहे लोगों को चप्पल वितरित की गई।  इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूइया गोस्वामी, पूर्व उप महापौर सुनीता व्यास, पार्षद नरेश शर्मा, पार्षद ज्ञानेंद्र आमेरा, पार्षद धीरेंद्र चौधरी, पार्षद प्रतिभा गौतम, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम जैन, महिला मोर्चा दादाबाड़ी की मंडल अध्यक्ष जैस्मिन मेवाड़ा भाजपा दादाबाड़ी मंडल उपाध्यक्ष मनोज निराला, मीना विजय, महिला मोर्चा जिला मंत्री अंजू सेन, सीमा बलवाला छवि तिवारी मीना निराला सीमा चौधरी, नीलम गुप्ता सोनू काला एवं  कार्यकर्ता उपस्थित थे।


करणी नगर कच्ची बस्ती नान्ता व बापू नगर बस्ती बालीता रोड क्षेत्र में भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा महावीर सुवालका, भाजपा कुन्हाडी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह कानावत, छीतर गुर्जर, विनोद मेहरा, योगेन्द्र शर्मा, नारायण शर्मा, चेतन राठोर, ओम शंकर सुमन, रवि सेन, हनी वर्मा, रामेश्वर मोडा सत्यमान सैन आदि ने जरूरतमंदों को चप्पल वितरित की। 


श्रीनाथपुरम क्षेत्र में पार्षद बालचंद शर्मा फौजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बच्चों, मजदूरों, महिला श्रमिकों को चप्पल भेंट की। कार्यक्रम मे महेंद्र सिंह सिसोदिया, नरेश तंवर, देवेंद्र शर्मा, विद्यासागर शर्मा, रामबाबू नागर, मुरलीधर, पुरषोत्तम सेन, रामबाबू तिवारी, अशोक यादव, कानसिंह, लोकेश जंघम, गोविंद विप्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कोटा : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की कलम से स्पेशल रिपोर्ट : 9636125006 


वल्लभ नगर क्षेत्र में सेंट पाॅल स्कूल रोड पर नंदिनी वाटिका के पास मराठा बस्ती में पार्षद सुरेंद्र राठौर, सोयाबीन फैक्ट्री के सामने, पीएचइडी ऑफिस श्याम नगर क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह हाड़ां, प्रताप काॅलोनी व भादना क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर मीना, बसेड़ा बस्ती कोटड़ी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता वेदप्रकाश कश्यप, करनी माता मंदिर के सामने पत्थर मंडी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता चेतन राठौर, वार्ड 53 में रेखा यादव के नेतृत्व में चप्पल वितरित की गई।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment