मामला आगरा जनपद के थाा बाह क्षेत्र के गांव कलींजर का है। 22 साल की नीरू उर्फ उपमा देवी पुत्री ब्रज महेश यादव निवासी गांव जैमतपुर थाना नगला खंगर फिरोजाबाद की शादी तीन माह पहले 11 फरवरी को बाह के कलींजर निवासी इंद्रवीर सिंह फौजी पुत्र रामनरेश यादव से हुई थी। शुक्रवार को घर के अंदर विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी पर हड़कंप मच गया। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों का आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही पति और ससुरालीजन उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
इसके बाद उन्होंने उसका उत्पीड़न किया। इसके बाद वह मायके चली गई। बुधवार को इंद्रबीर मायके से उसे लेकर आया। महिला के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी पर पुलिस भी आ गई। एसपी पूर्वी सोमेंद्र सिंह मीणा, थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता बृज महेश यादव की तहरीर पर पति इंद्रबीर, ससुर रामनरेश यादव, सास ओमवती, जेठानी रानी देवी, जेठ प्रवेश यादव, देवर बीटू के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ससुरालीजन फरार
@Samjho Bharat
8010884848
7599250450
No comments:
Post a Comment