सोंमवार की सुबह तेज़ हवाओं के चलते नगर की विद्युत आपूर्ति ठप


लगभग 12 बजे तक नगर की विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप संचालित होने की उम्मीद, कैराना। सुबह के समय जहां तेज़ हवाओं वह बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया तो वहीं तेज़ रफ़्तार हवाओं के कारण 11हजार वोल्टेज की विद्युत लाईन पर पेड़ टूट कर गिर गया जिसके कारण सुबह पांच बजे से विद्युत आपूर्ति बंद पड़ी है। वहीं अवर अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि विद्युत लाईन को ठीक कराया जा रहा है। क्योंकि 11 हज़ारी विद्युत लाईन के तार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनको  सही कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित करने में समय लगेगा। लगभग दिन में 12 बजे के आसपास विद्युत आपूर्ति  चालू कर दी जाएगी। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment