भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सूरतगढ़ में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन को किया संबोधित


हर बूथ जीतेंगे, हर विधानसभा सीट जीतेंगे और 2023 में राजस्थान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से भाजपा की सरकार बनाएंगे: राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा0, 23 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत के साथ राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी, यह मुझे पूर्ण विश्वास है प्रदेश नेतृत्व पर: श्री नड्डारा ष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को हम विश्वास दिलाते हैं कि 2023 में भाजपा बीकानेर संभाग की सभी 24 सीटें जीतेगी और राजस्थान में प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनाएंगे: डॉ. सतीश पूनियां बीकानेर : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा ने सूरतगढ़ में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित किया और मिशन 2023 के विजय संकल्प के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो और चुनाव जीतो का आह्वान कियाl राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ बूथ सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद राजेंद्र गहलोत, सांसद निहालचंद मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, बीकानेर संभाग के विधायकगण इत्यादि मौजूद रहेl राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, इतनी भीषण गर्मी में सूरतगढ़ में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन में पधारे सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूंl बाबा रामदेव को नमन करते हुए बीकानेर संभाग के सभी कार्यकर्ताओं स्वागत और अभिनंदन करता हूं, आपकी ऊर्जा, समर्पण, परिश्रम व जोश बता रहा है कि 2023 भाजपा राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनायेगी l कर्मशील जुझारू प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने पिछले 2 सालों में अपने परिश्रम, प्रवास, आंदोलन और संगठनात्मक कार्यों से पार्टी को नीचे तक मजबूती दी है, और अभी बूथ सम्मेलन में अपने संबोधन में सतीश पूनियां ने आप सभी कार्यकर्ताओं के सामने  दृष्टिकोण रख दिया कि प्रदेश में पार्टी बूथ, पन्ना इत्यादि नवाचारों से कैसे मजबूत हुई, कैसे कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है और अधिक कैसे मजबूत होगी और 2023 में भाजपा चुनाव जीतेगी और सरकार बनाएगीl बूथ जीतो, चुनाव जीतो, इस दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए हमारा बूथ सबसे मजबूत, इस संकल्प के साथ हम सभी को विधानसभा चुनाव 2023 के विजय संकल्प के लिए कार्य करना हैl हर बूथ जीतने का मतलब है, हर विधानसभा सीट जीतना सुनिश्चित, 2023 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व मजबूत नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत के साथ राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी, यह मुझे पूर्ण विश्वास है प्रदेश नेतृत्व परl


बीकानेर संभाग के 5925 बूथ के कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि सभी संकल्प लें कि हर बूथ हमें जीतना, हर विधानसभा सीट जीतनी है और 2023 में भाजपा के विजय संकल्प का ऐतिहासिक इतिहास बनाना हैl 


बूत कार्यकर्ता उत्प्रेरक का कार्य करता है, जमीन मजबूत होगी तो विजय होने से कोई रोक नहीं  पाएगा और मुझे आपकी ऊर्जा व परिश्रम से महसूस हो चुका है कि भाजपा की राजस्थान में जमीन मजबूत हो चुकी है, विजय निश्चित है l


कांग्रेस ने 50-55 वर्षों तक शासन कर देश के लोगों को सिर्फ चूना लगाने का कार्य किया है, वहीं भाजपा लोगों के प्रति जवाबदेह है, विकास कार्यों का जनता को रिपोर्ट कार्ड पेश करती भाजपा l


कांग्रेस पार्टी जाति, संप्रदाय व भेदभाव की राजनीति करती  है, भाजपा की विकास नीतियों के कारण ही यूपी जैसे बड़े राज्य में भी विपक्षियों को विकास की बात करनी पड़ी, जनता ने उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में मोदी सरकार की विकास नीतियों और राज्यों में भाजपा सरकारों द्वारा विकास योजनाओं के कारण ही भाजपा को जीत का आशीर्वाद दियाl


मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति व विजन के कारण 1 वर्ष के अंदर ही देश में 190 करोड़ वैक्सीनेशन का महाअभियान पूरा हो चुका है, लेकिन कांग्रेस के शासन में चिकन पॉक्स का टीका 30 साल में, बीसीजी का टीका 27 साल में, टिटनेस का टीका 38 साल में और पोलियो की दवा 28 साल में भारत पहुंचीl


कांग्रेस के शासन में दुनिया से मांगने की स्थिति थी हमारी और अब मोदी सरकार के शासन में हम हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ देने की स्थिति में है तो मोदी युग का मतलब है दुनिया को देना, दुनिया की मदद करनाl


मोदी के मजबूत एवं कुशल नेतृत्व का ही नतीजा है कि यूक्रेन से देश के बच्चों की सुरक्षित स्वदेश वापसी संभव हो सकी, जिसमें राजस्थान के भी हजारों बच्चे सकुशल अपने घर पहुंचेl


मोदी सरकार ने देश की 11 करोड़ से अधिक माता बहनों को इज्जत घर देने का संकल्प पूरा किया, जिससे 22 करोड़ से अधिक लोगों को सम्मान मिला हैl


मोदी सरकार ने देश के ढाई करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन और 18 हजार गांवों तक बिजली देने का कार्य कियाl मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास इस संकल्प के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैl


कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार प्रदेश में दंगे करवाने के रिकॉर्ड बना रही है, जोधपुर, करौली सहित कई जिलों में हिंसा हुई और बहुसंख्यक हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा हैl


कांग्रेस के शासन में राजस्थान महिला अत्याचारों में शीर्ष पर, आदिवासियों पर अत्याचारों में दूसरे नंबर पर और दलित अत्याचारों में तीसरे नंबर पर है, प्रदेश में औसतन रोज प्रतिदिन 18 रेप, 7-8 हत्या के मामले सामने आते हैंl


जिस दिन जोधपुर में दंगे हो रहे थे उस दिन मुख्यमंत्री जन्मदिन मनाने में व्यस्त थे और उसके बाद अभी तक भी जोधपुर पीड़ितों के हालचाल लेने नहीं पहुंचे हैं, वे जोधपुर से विधायक हैं, जोधपुर उनका गृह जिला है लेकिन उनको ना गृह जिले के लोगों की चिंता है, ना प्रदेश के लोगों की सुरक्षा की चिंता हैl


राजस्थान शांति, विकास, इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन कांग्रेस के शासन में अशांति, भ्रष्टाचार, हिंसा, दंगे और भ्रष्टाचार राजस्थान की पहचान बन चुकी है, राजस्थान में फिर से शांति और विकास का नया अध्याय भाजपा 2023 में सरकार बनाकर शुरू करेगीl


मेरा सभी बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान है की कमल खिलाओ और 2023 में भाजपा की सरकार बनाओl


डॉ.  सतीश पूनियां ने संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार ने 3 वर्ष से अधिक के शासन में किसानों व युवाओं से वादाखिलाफी की है, प्रदेश के लगभग 60 लाख किसान कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं, कर्जमाफी नहीं होने से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं, 2023 में भाजपा की सरकार बनने पर किसान हितैषी नीतियां लागू की जाएंगी, किसानों के कल्याण के कार्य किए जाएंगे और किसानों को आर्थिक उन्नत बनाया जाएगा,  फसलों के लिए सिंचाई और बिजली की व्यवस्थित कार्ययोजना बनाई जाएगीl


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार किसानों सहित हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है, किसान क्रेडिट कार्ड से लेकर पीएम सम्मान किसान निधि व न्यूनतम समर्थन मूल्य इत्यादि योजनाओं से मोदी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बना रही हैl


राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बीकानेर संभाग में सूरतगढ़ की धरती पर पधारे, यह हम सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि श्री नड्डा का हमें मार्गदर्शन मिला और हम श्री नड्डा को यह विश्वास दिलाते हैं कि बीकानेर संभाग की सभी 24 विधानसभा सीटें 2023 में भाजपा जीतेगी और राजस्थान में तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगीl।        बीकानेर : समझो भारत न्यूज़ डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की स्पेशल कवरेज : 9636125006

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment