वर्ष 2023 की जनचेतनादिव्यांग सोसायटी टीम का हुआ गठन, दिव्यांगजनो को उपलब्ध कराये गी 20 हज़ार रुपए का लोन,टीम गठन के साथ दिव्यांगों को 20 हजार रुपये का लोन जनचेतना दिव्यांग सोसायटी देगी।


दिनांक । रविवार दिव्यांगों को समर्पित सेवा कार्य मे तत्पर एनजीओ जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 शामली द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ वार्षिक बैठक जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा के निवास माजरा रोड शामली में आयोजित की गई। वर्ष 2022 से 31 मार्च 2023तक नवगठित टीम का चुनाव सर्वसम्म्मति से किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी ह्रदय सम्राट श्री अरविन्द संगल जी का भव्य स्वागत अभिनदन किया गया।

संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल ने महाराजा अग्रसेन जी का चित्र भेंट कर सम्मान टीम के साथ किया। अपने विचारों में अरविन्द संगल जी ने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगो को संस्था द्वारा 20 हजार रुपये तक का लोन दिया जाएगा जिससे दिव्यांग भाई बहन कोई भी रोजगार कर आजीविका चला सके।

लोन क़िस्त रूप में वापस करना होगा ताकि अन्य दिव्यांग भी लाभ ले सके। टीम गठन के अंतर्गत संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने जिला कार्यकारिणी व नगर अध्यक्ष की सर्वसम्मति से घोषणा की व नियुक्ति पत्र वितरित मुख्य अतिथि ने किये। नई टीम कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष वैभव ग़ोयल,जिला सचिव विकास कौशिक, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा,जिला संगठन मंत्री रक्तवीर संदीप ग़ोयल,जिला सयोजक कुलदीप मलिक, मुकेश कुमार नटराज जूस वाले जिला प्रचारक ,ऊन शाखा नगर अध्यक्ष,शामली नगर अध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, कुलदीप आर्य ,प्रदीप कुमार व

महिला जिलाध्यक्ष सरस्वती , जिला उपाध्यक्ष रेणु गर्ग,जिला सचिव अनिता सिक्का,जिला कोषाध्यक्ष बालेश, जिला सयोजक रेणु नामदेव जी नियुक्त किये गए। नवगठित टीम को अपने विचारों में नन्द किशोर मित्तल ने कहा कि सरकारी अस्पताल में दिव्यांग प्रमाणपत्र सेवा शिविर में क्रम वार टीम कार्यकर्ता सेवा किया करेगे। दिव्यांग सेवा कार्य संस्था का मुख्य उद्देश्य है। हम सबको मिलकर पूरा करना है।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment