कैंप लगाकर व्यापारियों के बनाये गये लाइंस, एक में महीने दो बार लगेगा कैंप, खाद्य विभाग ने कैंप लगाकर व्यापारियों के 50 लाइसेंस बनाएं, दुकानदारों को मिलावटी सामान ने बेचने की दी गई हिदायत


कैराना। व्यापारियों की सुविधा के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से कैंप आयोजित कर 50 व्यापारियों के लाइसेंस बनाए गए इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को मिलावटी सामान न बेचने व आम लोगों से मिलावटी सामान न खरीदने की अपील की। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से सोमवार को कैराना नगर की कटेहरा धर्मशाला में एक कैंप आयोजित किया। कैंप में खाद्य सामग्री बेचने वाले करीब 50 व्यापारियों के लाइसेंस बनाए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जन जागरूकता हेतु खाद्य व्यापारियों के लिए एक दिवसीय कैंप आयोजित किया गया था। जिसमें 50 व्यापारियों के लाइसेंस बनाए गए हैं। इससे पूर्व व्यापारियों द्वारा जन सेवा केंद्रो या अन्य जगहों पर लाइसेंस बनवाए जाते थे। जहां पर गलत नाम दर्ज करने एवं अन्य त्रुटि होने के कारण व्यापारियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। व्यापारियों की सुविधाओं के लिए कैंप आयोजित किया गया। उन्होंने आम जनमानस से मिलावटी सामान न खरीदने तथा व्यापार से मिलावटी सामान न बेचने की हिदायत दी। अगर कोई व्यापारी मिलावटी सामान बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। हर 15 दिन में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment