भाजपा ओबीसी मोर्चा जालौर के बैनर तले मां सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर किए पुष्प अर्पित।


जालौर :  जालौर जिले में भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा मां सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि व संगोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक दिलीप सोलंकी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय जालौर में मां सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी,भाजपा जिला महामंत्री हरीश राणावत,भाजपा नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी, ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी उपस्थित थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी ने माँ सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला।नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने कहा कि मां सावित्री बाई फूले ने अपने जीवन में शोषित गरीब मजबूर लोगों को अपने साथ लेकर समानता का अधिकार दिलवाने के लिए संघर्ष किया मां सावित्री बाई फूले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी।

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक दिलीप सोलंकी ने कहां की मां सावित्री बाई फुले ने अपने जीवन में देश में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। साल 1848 में जब सावित्रीबाई फुले केवल 17 साल की थी तो उन्होंने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर दलित और स्त्रियों को शिक्षा देने के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। उस वक्त उनके विद्यालय में महज 9 बालिकाएं ही थीं। कहा जाता है जब सावित्रीबाई फुले विद्यालय पढ़ाने जाती थी तो रास्ते में लोग उन पर गोबर, कीचड़ इत्यादि फेंकते थे सावित्रीबाई फुले हमेशा अपने साथ एक साड़ी साथ में रखती थी लेकिन इन सबसे भी सावित्रीबाई का आत्मविश्वास नहीं डगमगाया। कार्यक्रम में मां सावित्री बाई फुले अमर रहे अमर रहे भारत माता की जय जय ज्योति जय क्रांति आदि कहीं जयघोष लगाई।कार्यक्रम में जिला मंत्री भूरसिंह,ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सेन,भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट,पार्षद दिनेश बारोट,पूर्व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी,एडवोकेट संजय बोराणा,मोहन माली,रामाराम माली,चतराराम गहलोत, घनश्याम सुंदेशा, पंकज गोयल, कमलेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। जालौर : समझो भारत न्यूज़ डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की रिपोर्ट।

@Samho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment