उत्तर प्रदेश में पुरोहित बोर्ड बनाने की घोषणा पर, ब्राह्मण कल्याण निगम की मांग कर रहे


ब्राह्मण समुदाय ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को बधाई दिया। यह कार्यक्रम लोकसभा क्षेत्र देवरिया में स्थिति संजीवन संस्कृत महाविद्यालय परीसर में श्री मणिन्द्र तिवारी जी ( C.A  )के मार्गदर्शन व डॉ विजय मिश्र जी के दिशा निर्देश पर किया गया ब्राह्मण शिरोमणि श्री मनिंद्र तिवारी जी (C.A) ने 2017 में सभी राज्यों के राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर ब्राह्मण बोर्ड बनाने की मांग की थी। और ब्राह्मण बोर्ड क्यो जरूरी है, भारत के प्रत्येक राज्यों में इस बात को भी बताये। जिसके फलस्वरूप कई राज्यों में राज्य सरकारो ने ब्राह्मण बोर्ड बनाया। अभी फिलहाल में ही इन्ही के मार्गदर्शन में राज्यस्थान में डॉ विजय मिश्र के नेतृत्व में बृहद ब्राह्मण आंदोलन व अनशन किया गया जिसके चलते राज्यस्थान में राज्य सरकार ब्राह्मण बोर्ड बना दिया। इसीक्रम में श्री मणिन्द्र तिवारी जी के मार्गदर्शन व डॉ विजय मिश्र जी के संरक्षण में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लोक सभा क्षेत्र देवरिया के विधानसभा फाजिलनगर के मण्ड़ल अध्यक्ष रहे श्री दिनेश मिश्र जी के पुत्र श्री विभाकर मिश्र जी ने ब्राह्मण कल्याण निगम के लिए महीनों दिन से आंदोलन कर रहे है। और डॉ विजय मिश्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को ईमेल के माध्यम से उत्तर प्रदेश में राज्यस्थान की तरह ब्राह्मण बोर्ड बनाने का सुझाव भी दिया था। जिसका असर दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी जी ने किसी चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि सरकार बनने पर पुरोहित बोर्ड का गठन किया जायेगा। और इस बोर्ड के माध्यम से संस्कृत विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को स्पेशल स्कालरशिप दिया जाएगा। इसके लिए ब्राह्मण कल्याण निगम की मांग कर रहे व इस आंदोलन के मुख्य आन्दोलनकारी श्री विभाकर मिश्र व उनकी टीम साथ मे उपस्थित सभी ब्राह्मण समुदाय ने योगी जी की प्रशंसा की उत्तर प्रदेश मे ब्राह्मण कल्याण निगम के मुख आन्दोलनकारी श्री विभाकर मिश्र जी ने उत्तर प्रदेश के सभी ब्राह्मण बंधुओं से अपील की है कि आप इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दीजिये। ताकी उत्तर प्रदेश में जो ब्राह्मण बोर्ड बने उसमे 100 करोड़ प्रति वर्ष के हिसाब से पुरोहित बोर्ड में 500 करोड़ की राशि मिले। इस इस अवसर पर चंद्रभूषण पाण्डेय , उमेश मिश्र , संतोष पाण्डेय , जयगोविन्द पाण्डेय व विनय मिश्र जी आदि गणमान्य ब्राह्मण लोग उपस्थित रहे।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment