राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जिला जालोर के जिलाध्यक्ष अजय चौहान ने जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर का स्वागत किया।


जालौर :  राजस्थान प्रदेश स्तर पर जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष मनोनीत होने पर पहली बार जालोर शहर में पधारने पर उनके कार्यालय में राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जिला जालोर जिलाध्यक्ष अजय चौहान के द्वारा माला व राजस्थान परम्परा के अनुसार साफा पहनाकर  एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर अजय चौहान,श्रवण कुमार औड ने स्वागत किया।

कर्मचारी जिलाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि राजस्थान सरकार के बजट घोषणा अनुसार  कर्मचारियों की मांगो को पूरा करने व पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया एवं पुखराज पाराशर को प्रदेश स्तर पर जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनको राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जिला जालोर के अजय चौहान ने मुंह मिठाकर शुभकामनाएं सहित बधाई दी। जालौर : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की रिपोर्ट

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment