मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर के साउथ खालापार क्षेत्र से 24 वर्षीय युवक अन्नू पुत्र अबरार अहमद के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार अन्नू 25 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों के मुताबिक अन्नू को विशेष देखभाल की आवश्यकता है, जिसके कारण परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है और लगातार उसकी तलाश कर रहा है।
लापता होने के समय अन्नू ने गाजरी रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। उसका पता मकान नंबर 954/2, साउथ खालापार, मुजफ्फरनगर बताया गया है।
परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अन्नू कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत निम्न मोबाइल नंबरों पर सूचना दें—
📞 9837452147
📞 8439262944
परिजनों का कहना है कि अन्नू की सुरक्षित घर वापसी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की छोटी-सी मदद परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है।
आपसे विनम्र अपील है—अगर यह सूचना आपके आसपास, मोहल्ले या सोशल मीडिया के किसी ग्रुप में पहुंचे तो इसे आगे जरूर साझा करें। हो सकता है आपकी एक शेयर किसी परिवार को उसका अपना इंसान वापस दिलाने में मदद कर दे।
आलतू-फालतू पोस्ट तो हम खूब शेयर करते हैं, कभी किसी जरूरतमंद की तलाश और सेवा से जुड़ी खबर भी आगे बढ़ाकर देखिए—किसी की जिंदगी में आपकी एक छोटी-सी मदद बहुत मायने रख सकती है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से संबंधित पंजीकरण का उल्लेख करने वाली देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय समाचार पत्र/पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल “समझो भारत” के लिए शामली, उत्तर प्रदेश से पत्रकार ज़मीर आलम की विशेष रिपोर्ट।
📞 8010884848 | 9528680561
🌐 www.samjhobharat.com
No comments:
Post a Comment