इंडस कर्मियों ने 51 वे सुरक्षा सप्ताह पर सुरक्षा की शपथ लेकर लोगों को जागरूक किया


झिंझाना 5 मार्च। इंडस टावर कर्मियों ने 51 वे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन तिरंगा फहरा कर सुरक्षा की शपथ ली और लोगो को राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के विषय मे जागरूक किया।जिसमे मौजूद सभी लोगो ने भी सुरक्षा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ ली। गौरतलब हो कि चार मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का प्रारंभ हुआ। जिसमे शनिवार को दूसरे दिन इंडस टावर ने कस्बे के मौहल्ला ताड तला स्थित टावर पर कम्पनी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सर्किल सीओ शिवा राव , सोमेश मिश्रा एवं प्रदेश सुरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व मे एरिया ऑप्रेशन मैनेजर सुनील कुमार द्वारा 51 वे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुवात झंडा फहराकर की। प्रबंधक ने सुनील कुमार ने  सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को 4 मार्च 1972 में पहली बार मनाया गया था

और इसी दिन नेशनल सेफ्टी काउंसिल की स्थापना की गई थी।भारत में हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुर्घटनाओं से रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।जिस की सभी को सुरक्षा शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम मे सम्बोधित करते हुए बी फोर एस के हैड विनोद शर्मा ने बताया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के दौरान औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए इंडस टावर द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस खासतौर पर युवाओं को समर्पित किया जाता है। नेशनल सेफ्टी काउंसिल की वर्ष 1966 में मुंबई सोसायटी अधिनियम के तहत स्थापना की गई थी। जिसमें आठ हजार सदस्यों को शामिल किया गया

था।हर साल, भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम प्रकाशित करती है। भारत में नेशनल सेफ्टी डे एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। सर्किल सीओ शिवा राव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि इंडस टावर द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर पर विभिन्न गतिविधियों जैसे वाद- विवाद प्रतियोगिता, सेमिनार, सुरक्षा संदेशो के पोस्टर, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता, सुरक्षा पुरुस्कार वितरण, बैनर प्रदर्शनी, विभिन्न नाटक गीत तथा खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है।

जिसको सुरक्षा सप्ताह के अलग अलग दिन मनाया जाता है। इस मौके पर टैक्नीकल मैनेजर हिमांशु त्यागी, इंजीनियर , सुशील राणा, सिनियर इंजीनियर पंकज चौहान,सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र कुमार, टेकनिशियन नरेश कुमार,अंकित कुमार अक्षय ,वरुण ,विवेक , गोविंद , विकास राणा,राजीव शर्मा , रिंकेश खटाना,प्रमोद,शिवराज,सोनू, विपिन, आदेश  उपस्थित रहे। प्रेम चन्द वर्मा

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment