झिंझाना 17 मार्च। कस्बाई क्षेत्र का मीडिया कर्मी खबर के कवरेज करने से लेकर खबर के प्रकाशित होने तक घंटों की मशक्कत करता है।और पाठकों द्वारा प्रशंसा करने और पुष्प भेंट करने मात्र से ही वह गदगद हो जाता है।


कस्बा स्थित डॉ रामनिवास कश्यप का बेटा डॉक्टर प्रशांत कश्यप यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। जो हाल ही में यूक्रेन पर रूस द्वारा हमला किए जाने के दौरान वहां फंस गया था। जो भारत सरकार के प्रयास पर सकुशल अपने परिजनों के बीच पहुंच गया है। स्थानीय मीडिया ने इस मुद्दे को शुरू से लेकर घर पहुंचने तक बढ़िया कवरेज किया था। जिस पर आज डॉक्टर कश्यप ने अपने निवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर सभी मीडिया कर्मियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। डॉ कश्यप ने बेटे की सकुशल वापसी के लिए मीडिया कर्मियों एवं सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कश्यप समाज के अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप एवं संचालन विजेंद्र कश्यप ने किया।

मंचासीन पत्रकार संघ झिंझाना के अध्यक्ष पंकज चौहान , महामंत्री योगेश चौहान ,कोषाध्यक्ष रवि गहलोत , दीपक सैनी , एवं कश्यप समाज के अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रेम चंद वर्मा ने डॉ रामनिवास कश्यप द्वारा मीडिया कर्मियों को सम्मानित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि कस्बा क्षेत्र का अवैतनिक पत्रकार किसी भी खबर के कवरेज करने से लेकर उसके प्रकाशन तक बड़ी मशक्कत करता है।

जिसका कोई मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। परंतु अगर उसे पुष्प देकर भी कहीं सम्मानित किया जाता है। तो यह उसके लिए गौरव का पल होता है। इस अवसर पर पत्रकार संघ झिंझाना के अध्यक्ष पंकज चौहान , कश्यप समाज के अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप , वरिष्ठ पत्रकार सलेक चन्द वर्मा , वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष आनंद चंचल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर समस्त मीडिया कर्मी हरेंद्र मलिक , राकेश वर्मा , नसीम आलम , अश्वनी सैनी , ए के शर्मा , डॉक्टर सादिक , तस्लीम आलम , मुबारिक चौधरी ,एवं कश्यप समाज से सतीश कश्यप , विनोद कश्यप , केतन कश्यप आदि उपस्थित रहे। प्रेम चन्द वर्मा

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment