मां का अंतिम दर्शन कर बेटी का भी निधन

 


झिंझाना 18 जनवरी। लगभग 100 वर्ष पार कर चुकी मां का अंतिम दर्शन करने पहुंची बेटी की भी मां का दर्शन कर मौत हो गई। मौहल्ला माजरा निवासी बीर सिंह कश्यप की मां रत्नो का सोमवार में दोपहर के वक्त आकस्मिक निधन हो गया था। वह जीवन के लगभग 100 वर्ष पार कर चुकी थी। और स्वस्थ थी। वीर सिंह की बहन श्यामवती पत्नी प्रहलाद उम्र 60 वर्ष, निवासी मुजफ्फरनगर भी अपनी मां की मौत की सूचना पर झिंझाना अंतिम दर्शन के लिए आई थी।

अपनी मां का दर्शन करते ही सदमे में वह भी अचानक अचेत हो गई। आनन-फानन में उसे चिकित्सकों को दिखाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्ध माता का शाम के वक्त गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उधर बेटी श्यामवती के शव को उसकी ससुराल ले जाया गया। जिनका गमगीन माहौल में मंगलवार को मुजफ्फरनगर में अंतिम संस्कार किया गया। दुखद घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रेम चन्द वर्मा

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment