अबकी बार दीपावली पर गुजराती आइटमो से सजे हैं बाजार


कैराना। दीपावली त्यौहार पर बाजार गुजराती आइटमो से गुलजार हैं। बढ़ती महंगाई के कारण लोग कम ही आइटम खरीद रहें हैं। बुधवार को छोटी दीपावली पर कैराना नगर के चौंक बाजार, जोड़वा कुआं, पट्टोवाला, पुराना बाजार व मीना मार्किट में दुकानों पर गुजराती आइटम सजे हुए हैं। दीपावली के दौरान लोग अपने घरों को सजाने के लिए तरह-तरह की चीजें इस्तेमाल करते हैं। इस दीपावली सजावट के सामानों में गुजराती आइटमो की भरमार हैं। व्यापारी नितिन गर्ग उर्फ नीटू ने बताया कि दीपावली में सबसे मुख्य रूप से लाइट और झालर का इस्तेमाल किया जाता हैं। लोग अपने घरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाते हैं। उन्होंने बताया कि अबकी बार उनके पास मोमबत्ती, दिए, रंगोली, कंडील व फूलो की लड़ियां आदि झालर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि महंगाई के कारण लोग कम आइटम खरीद पा रहें हैं। महंगाई का दीपावली पर्व पर अच्छा खासा असर दिखाई पड़ रहा हैं।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment