शनिवार को तहसील मुख्यालय पर एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी , कोतवाली कैराना पर सीओ जितेंद्र कुमार व नगरपालिका परिषद् पर हाजी अनवर हसन ने माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर तथा झंडा रोहन कर राष्ट पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली , कैराना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जगह-जगह जयंती मनाई गई।

इस दौरान उनके चित्रों पर अनावरण, माल्यार्पण व पुष्पार्पण किया गया। बाद में नगर पालिका से बाजारों तथा मुख्य मार्गों पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली।

शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में कैराना नगर पालिका में पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन व पालिका स्टाफ ने दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण, माल्यार्पण व पुष्पार्पण किया।

इस दौरान पालिका चेयरमैन ने उपस्थित नगर के गणमान्य व्यक्तियों तथा पालिका स्टाफ को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने के साथ-साथ कोरोना से बचाव हेतु सैनिटाइजर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।

पालिका चेयरमैन द्वारा सफाई कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र टी-शर्ट वितरित की। बाद में स्कूली बच्चों ने पालिका से जागरूकता के उद्देश्य से नगर में रैली निकाली।







इस दौरान तासीम अली, राकेश कुमार, इमाम हसन, इरशाद अली, सुभाष चंद्र, ओम प्रकाश सैनी, रविंद्र कुमार, सभासद मेहरबान, शाहिद हसन नौशाद व रोहतास आदि मौजूद रहें। तहसील परिसर में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में ध्वजारोहण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर राजेंद्र कुमार तथा मोहनलाल आर्य मौजूद रहें। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। वहीं कांग्रेस के नेता अब्दुल हफीज के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महान प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर मनाई गांधी जयंती। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे।

@Samjho Bharat News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment