स्नान करने आये हरियाणा निवासी युवक का शव 9 दिन बाद यमुना नदी में तेरता हुआ मिला।


करीब 9 दिन पहले अपने साथी के साथ यमुना में स्नान करने आया एक युवक यमुना के गहरे पानी में डूब गया था। तभी से लगातार गोताखोरों की टीम युवक को तलाश कर रही थी। वहीं 9 दिन बाद युवक का शव यमुना के पानी में बहता मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा बिना पोस्टमार्टम कार्यवाही के शव को अपने साथ ले गए। गत 6 अक्टूबर की अपराह्न करीब 3 बजे हरियाणा के सनौली निवासी 35 वर्षीय विनोद अपने साथी राजू के साथ कैराना यमुना में स्नान करने आया था। दोनों युवक यमुना के पानी में स्नान करने लगे। इसी दौरान दोनों युवक यमुना में डूब गए। युवकों को डूबता देख गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी थी। करीब 10 मिनट बाद गोताखोरों ने राजू को सकुशल यमुना से बाहर निकाल लिया था। लेकिन विनोद का कोई पता नहीं चल सका था। जिसके बाद पंजाब से ऑक्सीजन के साथ गोताखोरों की टीम बुलाई गई थी। ऑक्सीजन सिस्टम के साथ गोताखोरों ने भी कई दिन तक यमुना में विनोद की तलाश की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। वहीं 9 दिन बाद शुक्रवार सुबह विनोद का शव डूबने वाले स्थान पर यमुना में बहता मिला। जिसके बाद गोताखोरों ने शव को यमुना से बाहर निकाला। वहीं पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर मृतक के परिजन यमुना ब्रिज पुलिस चौंकी पर पहुंचे तथा मृतक की पहचान की। परिजनों द्वारा पुलिस कार्यवाही व पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव को अपने साथ  ले गए।

@Samjho Bharat News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment