करनाल में खत्म हुआ किसानों का धरना, छुट्टी पर रहेंगे SDM- होगी न्यायिक जांच, मृतक किसान के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी


हरियाणा के करनाल में किसानों और प्रशासन के बीच गतिरोध खत्म हो गया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने प्रशासन के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर धरना खत्म करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाठीचार्ज का आदेश देने वाले SDM आयुष सिन्हा के खिलाफ रिटायर्ड जजों की एक कमेटी जांच करेगी, जांच के दौरान SDM छुट्टी पर रहेंगे। इसके अलावा मृतक किसान के परिवार को सरकारी नौकरी देने की बात भी कही गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसानों और प्रशासन के बीच समझौता शुक्रवार देर रात ही हो गया था, इसी के कारण शनिवार को होने वाली मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया था और धरने को समेटने की तैयारियां शुरू हो गईं थीं।

एक महीने में पूरी होगी जांच: 28 अगस्त को करनाल के बसताड़ा टोल पर हुई लाठीचार्ज मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों को सौंपी गई है। जांच अवधि के दौरान तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा छुट्टी पर रहेंगे। इस जांच को एक महीने में पूरी करने की बात भी कही गई है। इसके अलावा मृतक किसान के पीड़ित परिवार को नौकरी देने पर भी रजामंदी हो गई है। किसान परिवार के दो लोगों को नौकरी दी जाएगी।
घायलों और मृतकों के लिए नहीं तय हो पाया मुआवजा: किसानों की मांगों को लेकर हो रही चर्चा के दौरान मुआवजे की राशि तय नहीं हो पाई है। दरअसल किसानों की तरफ से मृतक व घायल किसानों के लिए मुआवजे की मांग की गई थी। बताते चलें की राशि तय नहीं हो पाई लेकिन अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया है कि मुआवजा जरूर दिया जाएगा।
बैठक में कौन कौन हुआ था शामिल: प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के पास गुरुवार को ही वार्ता का प्रस्ताव आ गया था। शुक्रवार को किसानों की तरफ से 13 नेता मीटिंग में शामिल हुए। जिसमें चढ़ूनी के अलावा सुरेश कौथ और रतन मान शामिल थे। तो वहीं प्रशासन की तरफ से DC निशांत कुमार यादव और एसपी गंगाराम पूनिया शामिल हुए थे।
लाठीचार्ज के बाद किसानों का आंदोलन हुआ था तेज: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करनाल में किसान मिनी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हुए थे। यह धरना लाठीचार्ज की घटना के बाद और तेज हो गया था। किसानों की मांग थी कि एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाए। करनाल प्रशासन और किसानों के बीच भी पिछली दिनों कई बार वार्ता होती देखी गई।

@Samjho Bharat News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment