कैराना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालतो का आयोजन किया गया।


जिसमें बैंको के एनपीए खातों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश से व्यवस्था नहीं बन पाई। जिस कारण वादकारियो को वापस जाना पड़ा। शनिवार को राष्ट्रीय एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में एवं जनपद न्यायाधीश डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में कैराना स्थित कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालतो का आयोजन किया गया। जिसमें सूक्ष्म अपराधिक मामलों, दीवानी मामलों, बैंक संबंधित मामलों, परिवारिक मामलों व चेक बाउंस मामलो व अन्य मामलों के निस्तारण किया जायेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालतो में राष्ट्रीय बैंकों के एनपीए हो चुके खातों का भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया व यूको बैंक सहित आदि बैंको ने अपनी भागीदारी की। राष्ट्रीय लोक अदालत सुबह 10 बजे शुरू की गई। वहीं सुबह से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते कचहरी परिसर में व्यवस्था नहीं बन पाई। डिस्ट्रिक्ट बैंक मैनेजर भूषण लाल ने बताया कि बारिश के कारण बैठने की सही व्यवस्था नहीं बन पाई। ऋणी भी बहुत कम आ रहे हैं। जिस कारण आशा से कम काम होगा, लेकिन सभी प्रयासरत है।

@Samjho Bharat News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment