कैराना ।मंगलवार को गांव तीतरवाड़ा में गुर्जर समाज द्वारा गांव की चौपाल के सामने राजा मिहिर भोज की मूर्ति की स्थापना की गई थी। वहीं गुर्जर समाज के नेताओं व गणमान्य लोगों ने राजा मिहिर भोज की मूर्ति का धूमधाम से अनावरण किया। इस दौरान गुर्जर नेताओं को पगड़ी बांधकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।कैराना क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा में गुर्जर युवाओं के आदर्श ग्राम ग्रुप की ओर से गांव की चौपाल के सामने राजा मिहिर भोज की मूर्ति की स्थापना की गई थी। वही मूर्ति के अनावरण के लिए गुर्जर समाज के लोगों ने प्रशासन से अनुमति की मांग की थी। एक दिन पहले प्रशासन द्वारा राजा मिहिर भोज पर थानाभवन में राजपूत समाज के लोगों द्वारा दिए जा रहे धरना प्रदर्शन को देखते हुए परमिशन निरस्त कर दी थी। गुर्जर समाज के लोगों ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में परमिशन निरस्त करने के आरोप लगाए थे तथा बिना परमिशन के ही मूर्ति का अनावरण करने की चेतावनी दी गई थी।
विवाद के बीच राजा मिहिर भोज की मूर्ति के अनावरण के लिए मंगलवार को गांव की गुर्जर चौपाल पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री मृगांका सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान द्वारा राजा मिहिर भोज की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं ने सभी नेताओं व गणमान्य लोगों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज गुर्जर समाज के पूर्व वंशज राजा मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया गया हैं। यहां कोई विवाद नहीं हैं।
मुख्यमंत्री कल दादरी में भी राजा मिहिर भोज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। वहां भी कुछ ठाकुरो ने राजनीति के तहत विवाद की शुरुआत की थी। वहां ठाकुर समाज के लोगों ने समर्थन दिया। तो वहां भी कोई विवाद नहीं है। थानाभवन के अंदर कुछ चंद राजनीति लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन दिया जा रहा हैं। तित्तरवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम की प्रशासन द्वारा परमिशन न देने पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा उनको बताया गया हैं कि किसी भी मूर्ति के अनावरण करने के लिए शासन की ओर से परमिशन लेनी होती हैं, लेकिन यह गांव का लोकल का कार्यक्रम हैं। यहां कोई विवाद नहीं हैं।
@Samjho Bharat News
8010884848
7599250450



No comments:
Post a Comment