कृषि कानून के विरोध में किसानों ने सड़कों पर जाम लगाकर किया धरना प्रदर्शन। गन्ना मूल्य वृद्धि को बताया किसानों के लिए लॉलीपॉप


 बिजनौर :- भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के भारत बंद के आह्वान पर आज तहसील धामपुर के किसानों द्वारा सड़कों पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन स्थल पर किसानों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि की है

सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। देश में महंगाई चरम सीमा पर है जिससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ चुका है परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आम आदमी की कोई चिंता ही नहीं है उन्होंने आगे कहा के भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार किसान विरोधी कार्य कर रही है किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं दिया जा

रहा है किसानों और सरकार के बीच में दलालों को बैठा दिया गया है। जिस कारण किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता है किसानों ने आगे कहा की उत्तर प्रदेश में किसानों से अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल के बिजली के बिल अधिक मूल्य पर वसूल किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5 सालों में किसान के गन्ने का मूल्य पर मात्र ₹25 प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है जो किसानों के लिए सरासर धोखा है सरकार ने गन्ना मूल्य वृद्धि के नाम पर किसान के हाथ में लॉलीपॉप थमा दिया गया है।

संवाददाता द्वारा जब किसान नेताओं से प्रश्न किया गया कि आने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव के संबंध में किसानों की सरकार के प्रति क्या प्रक्रिया होगी तो किसानों ने कहा कि किसान भारतीय जनता पार्टी को आने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट की चोट देखकर उसे सबक सिखाया जाएगा । किसानों ने आगे कहा कि भाजपा कि मोदी सरकार वह योगी सरकार सत्ता के मद में यह भी भूल गई है कि जब किसान किसी भी पार्टी की सरकार को बनाने के लिए सहारा देते हैं तो किसान पार्टी की टांग भी खींच सकते हैं। आने वाले 2022 के चुनाव में किसानों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। किसानों ने आज मुरादाबाद रोड पर रानी बाग पुलिस चौकी के नजदीक, नूरपुर रोड पर नींदडू, काशीपुर रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग 74, तथा नेहतौर रोड पर प्रयास हॉस्पिटल के सामने सड़कों पर जाम लगाया जो दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा।                           बाइट :- भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा तथा तहसील अध्यक्ष जितेंद्र सिंह

@Samjho Bharat News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment