आज शाम 5 बजे से राष्ट्र निर्माण सेना के राष्ट्रीय संयोजक मा.श्री रवि चाणक्य जी ( लखनऊ ) की मुख्य आतिथ्य में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.श्री एस.वी.पिल्लई जी ( चेन्नई ) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक किया गया।


बैठक की शुरुआत संघ के गीत से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यभारत जोन के प्रभारी श्री सूरज ब्रम्हे ने की। सर्व प्रथम राष्ट्रीय संयोजक मा.श्री रवि चाणक्य जी ने अपने विचार रखते हुवे कहा कि राष्ट्र निर्माण सेना का गठन ही राष्ट्र हितम, राष्ट्र प्रथम, राष्ट्र देवोभवः के उद्देध्य को लेकर किया गया है। राष्ट्र निर्माण सेना का उद्देध्य राजनीति नही है। राष्ट्रनीति है। हम राष्ट्र का पुनर्निर्माण करने के उद्देश्य को लेकर ही संगठित हो रहें हैं। हमारे उद्देध्य एक मात्र राष्ट्र सेवा और समाज सेवा होना चाहिए। देश के सभी

प्रदेशों में राष्ट्र निर्माण सेना का तीव्र गति से विस्तार हो रहा है जिसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.श्री एस. वी.पिल्लई ने कहा कि बहुत कम समय मे आज राष्ट्र निर्माण सेना देश के हरेक प्रदेशों में अपना जड़ जमा लिया है। हरेक प्रदेशों में कर्याकारणी का गठन किया जा चुका है। कुछ प्रदेश शेष हैं उन प्रदेशों में भी शीघ्र ही गठन कर लिया जायेगा। ये सब हमारे राष्ट्र निर्माण सेना के कार्यकर्ता और पदधिकारीयो के मेहनत का ही प्रतिफल है। बैठक को छत्तीसगढ़ प्रभारी, मा.श्री डोमर साहू ( रायपुर ), उत्तर मध्यभारत के प्रभारी मा.श्री अशोक वाजपेई ( कानपुर ) , राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. चंद्रशेखर पाण्डेय ( दिल्ली ) एवं अन्य प्रदेशों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सूरज ब्रम्हे ने किया।

No comments:

Post a Comment