समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिवस सपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर तथा आसपास देहात में धूमधाम के साथ मनाया गया।

 


शामली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिवस सपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर तथा आसपास देहात में धूमधाम के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने जहां केक काटकर भगवान से अखिलेश यादव की दीघार्यु की कामना की वही गरीबों में जाकर फल भी वितरित किए।

गुरूवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पदाधिकारियों द्वारा कस्बा थानाभवन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राशिद पहलवान व नगर अध्यक्ष फारूख ने केक काटा। इस दौरान उन्होने का कि उत्तर प्रदेश में भाजपा विकास का मुददा लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज जनता का विकास नही बल्कि विनाश हो रहा है। अखिलेश यादव ने गरीब, मजदूर, व्यापारी तथा आम आदमी के लिए कार्य किया है। इस अवसर पर हेमचंद, मुस्तफा, विनीत रोड, प्रवीन, उज्जवल, आदेश कश्यप, वसीम, शुभम, आबिद मलिक, पूरनचंद, राजबल, मोनू, जाकिर, अजीत राणा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment