झिंझाना 31 मार्च। कस्बा निवासी किशोर विशाल शर्मा को डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।


कस्बा स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा के बेटे विशाल शर्मा  मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की से डॉ वी के शर्मा के निर्देशन में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत पीएचडी कर रहे थे। जिन्होंने अपने निर्धारित समय के अंतर्गत अपने विषय पर महारत हासिल की। तदुपरांत उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया गया है। जिस पर सगे संबंधियों मित्रों एवं परिजनों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा कर बधाई दी जा रही है। विदित हो कि डाक्टर विशाल शर्मा वर्तमान में एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी कार्यरत हैं। जहां रहते हुए उन्होंने महिलाओं के लिए व्यवसायिक शिक्षा विषय पर पीएचडी की उपाधि हासिल की है।

No comments:

Post a Comment