झिंझाना 27 दिसंबर। भाजपाइयों ने आज प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण बूथ लेवल पर ग्रुप के रूप में देखा और लोगों को बुला कर दिखवाया।


भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर , विनोद कुमार रोहिल्ला के निवास एवं नगर पंचायत भवन पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना गया। इसके अलावा भाजपाइयों ने

आज पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। और वाजपेई जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। 

  विनोद कुमार रोहिल्ला के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने अपना पूरा जीवन नि:स्वार्थ देश की सेवा के लिए समर्पित किया तथा देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। दिनांक 25 दिसंबर को श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया गया तथा उसी क्रम में आज प्रत्येक बूथ पर श्रद्धेय वाजपेई जी के चित्र


पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर , झिंझाना मंडल उपाध्यक्ष विनोद रोहिला , जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल देव गुप्ता, जिला मंत्री ओम प्रकाश, विकास गोयल, विपिन रोहिला, शिवम् रोहिला, कृष्ण चन्द गोयल, संदीप सैनी, बाबूराम सैनी, हर्ष कुमार , तुषार रोहिला, सचिन कश्यप आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल चौहान, कस्बा चेयरमैन नौशाद कुरेशी, अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार एवं भाजपाई उपस्थित हुए और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को सुना एवं अटल जी को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन बंटी तोमर ने किया।

प्रेम चन्द वर्मा

No comments:

Post a Comment