भाजपा नेता मुकेश जैन का हृदय गति रुकने से निधन भाजपा परिवार में 2 मौत से कस्बे में शोक व्याप्त


झिंझाना 13 सितंबर। भाजपा नेता,समाज सेवी एवं नगर पंचायत के नामित सभासद मुकेश जैन का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उधर भाजपा नेता सुनील बंसल की पत्नी का भी बीमारी के चलते निधन हो गया। जो कोरोना पॉजिटिव भी बताई गई है। गमगीन माहौल से कस्बे में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

  कस्बा निवासी समाजसेवी, भाजपा के नगर मंडल महामंत्री मुकेश जैन ( 53 वर्षीय ) का आज प्रातः 8:00 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। समाज सेवी, धार्मिक कार्यों एवं भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ता मुकेश जैन, कस्बे में सर्वोदय पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत थे। अभी लॉकडउन


 में ही उन्हें भाजपा द्वारा नगर पंचायत के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। आज रविवार को कहा लगभग 8:00 बजे उन्हें सीने में कुछ चुभन के साथ  वोमेटिंग हुई थी। जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर में कोहराम मच गया। ये खबर कस्बे में आग की तरह फैल गई। उनके शव को मुखाग्नि उनके बेटे अमन जैन ने दी। विधायक एवं जिला अध्यक्ष सहित कस्बे के तमाम व्यापारी नेता एवं पत्रकार श्मशान घाट पहुंचे। और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


   उधर भाजपा नेता सुनील बंसल की पत्नी का इलाज मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में चल रहा था। इनकी कोरोनावायरस रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। घर में कोहराम मच गया। सवेरे श्रीमती रमा ( 40 वर्षीय ) के शव को लेकर एंबुलेंस श्मशान घाट पर पहुंची।भाव व अश्रुपूर्ण ढंग से शव का अंतिम संस्कार किया गया। रमा के दोनों बेटे अक्षित एवं वंश सहित परिजन गमजदा है।


भाजपा परिवार में एक साथ दो दुखद मौत होने पर शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, झिंझाना नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद सहित कस्बे के नेताओं एवं व्यापारियों ने गमजदा परिवार से मिलकर दुख व्यक्त किया है।


प्रेम चन्द वर्मा

No comments:

Post a Comment