झिंझाना 2 सितंबर। प्रदेश सरकार के निर्णय का व्यापारी वर्ग ने खुलकर स्वागत किया है।


अनलॉक 4 के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए 6 दिन व्यापार सभी संस्थान खुले रखने की घोषणा की है केवल शनिवार रात 12:00 बजे से रविवार रात 12:00 बजे तक 24 घंटे के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है।जिससे आम लोगों, मजदूरों एवं किसान भाइयों एवं व्यापारियों ने राहत महसूस करते हुए निर्णय का स्वागत किया है।

गौरतलब हो कि प्रातः 9:00 से दुकाने एवं संस्थान खोले जाने के आदेश के बावजूद बहुत से व्यापारियों द्वारा प्रातः 6 -7 बजे से ही दुकाने खोली जाती रही हैं। जिससे प्रातः 9:00 का आदेश बेमानी सा लगता है। इसलिए जनहित में शासन प्रशासन को इसे भी नजरअंदाज कर देना चाहिए। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद सिंघल ने कहा कि व्यापारियों पर लगाया गया प्रतिबंध हटाने से आम लोगों को राहत ही मिलेगी। जबकि कोरोना वायरस के चलते आम व्यापारियों एवं नागरिकों को मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए शासन प्रशासन को सख्त होना चाहिए। ताकि कोरोनावायरस को खत्म किया जा सके।

No comments:

Post a Comment