ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं

 जल का दरुपयोग रोका जाए। कृषकों को कम जल वाली फसलें किये जाने हेतु प्रेरित किया जाए।
             उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र ने कैम्प कार्यालय में दिनांक 16 जुलाई 2020 से 22 जुलाई 2020 के मध्य आयोजित भूजल सप्ताह की समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद में विकासखंड तालग्राम एवं जलालाबाद क्रिटिकल श्रेणी में आते हैं एवं छपरा मऊ गोरखपुर एवं कन्नौज वर्ष 2019 से सेमी क्रिटिकल श्रेणी के अंतर्गत विभाजित किए गए हैं जिस को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में पानी के संरक्षण हेतु भूगर्भ जल विभाग, लघु सिंचाई विभाग एवं सिंचाई विभाग द्वारा भूगर्भ जल संचयन हेतु योजनाएं तैयार की गई हैं जिसमें शासन से स्वीकृति उपरान्त कार्य सम्पन्न किया जाएगा।

            बैठक में बताया गया कि भूगर्भ जल संचयन हेतु  जनपद में अभी तक कुल 27 चेक डैम,17 तालाबों एवं मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अंतर्गत इस वर्ष ककरारी तालाब का कार्य प्रगति पर है एवं इसी क्रम में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट का भी निर्माण पूर्व में कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया था एवं इस वर्ष भी विकास भवन में जो संयत्र पूर्व में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हेतु बमद हो गया था इसे भी इस वर्ष पूर्ण रूप से संचालित किए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है एवं  अन्य में निर्माण कार्य किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने मानसून को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र ही जल संचयन हेतु संचालित सभी परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाने हतु भी आवश्यक निर्देश दिए।
           जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि ग्राम विकास विभाग, कृषि विभाग द्वारा उन्नति तकनीकी द्वारा एक पानी चाहने वाली फसलों का प्रचार प्रसार तथा कशा क्रियाओं में बदलाव परंपरागत खेती से जैविक खेती की ओर प्रेरित किए जाने, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा मेड़बंदी खेत तालाब योजना समतलीकरण योजना केचमेंट एरिया ट्रीटमेंट, उद्यान विभाग द्वारा माइक्रो इरिगेशन के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई की सुविधा का प्रयोग कर पानी की कम खपत किए जाने एवं सिंचाई विभाग द्वारा नेहरों के द्वारा टेल तक पानी पहुंचाने का कार्य आदि विभागों से सामंजस्य स्थापित कर जल संचयन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कर जल के दोहन को कम करते हुए, भविष्य हेतु जल के संचयन पर कार्य किया जाए।
            बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,  जिला विकास अधिकारी, जिला वानिकी अधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, उपनिदेशक कृषि, जिला पंचायती राज अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
............ जिला सूचना कार्यालय कन्नौज द्वारा प्रसारित............

No comments:

Post a Comment