1360 लीटर लाहन 107 बोतल नाजायज शराब बरामद कर 9 लोगों को किया गिरफ्तार

फतेहाबाद, 02 मई। पुलिस ने शुक्रवार को नाजायज शराब रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए 8 मामलें दर्ज कर 9 लोगों पर कार्यवाही की है। वही पुलिस ने 1360 लीटर लाहन व 107 बोतल नाजायज शराब भी बरामद की है। थाना सदर फतेहाबाद, जाखल, शहर फतेहाबाद तथा थाना शहर टोहाना पुलिस ने हिजरवा कलां, कुदनी हैड, बीघड़ रोड़ व गांव लोहाखेड़ा मे गस्त के दौरान 4 मामले दर्ज कर 5 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। पुलिस ने उनके कब्जे से 89 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। जबकी शहर रतिया पुलिस ने रताखेड़ा गांव मे दो जगहों पर छपामरी करके 1330 लाहन के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्ति लाहन से शराब निकालने की फिराक मे थे। सदर टोहाना पुलिस ने भी दो मामलों मे नजदीक गांव कलोठा से दो व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 18 बोतल नाजायज शराब व 30 लीटर लाहन बरामद किया है। उक्त सभी मामलों में पुलिस ने मामलें दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

No comments:

Post a Comment