कोरोना वायरस से सिरसा भी नहींं रहा अछूता, एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव

सिरसा(प्रैसवार्ता)। कोरोना वायरस की चपेट में अब सिरसा शहर भी आ गया है। सिरसा की एक महिला में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट

आई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी चंडीगढ़ में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौटे थे। तभी से उनकी तबियत खराब थी।

 उन्हें सिरसा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। तबीयत बिगडऩे के बाद नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। पति-पत्नी को रोहतक पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

वहीं लिए गए सैंपलों  में महिला के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है,जबकि पति की रिपोर्ट  नेगेटिव है। हालांकि दंपति का कोई विदेश

आने जाने का रिकॉर्ड नहीं है। कुछ दिन पहले दोनों पति-पत्नी चंडीगढ़ में एक समारोह में शामिल होकर लौटे थे। तब से उनकी

तबीयत खराब थी। इधर सिरसा में जैसे ही यह खबर पहुंची के महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके बाद पुलिस प्रशासन व

स्वास्थ्य विभाग एकाएक हरकत में आ गया। रात को ही महिला के घर को सील कर दिया गया। साथ ही बांसल कॉलोनी व साथ लगती

कोर्ट कॉलोनी को भी सील कर दिया गया। पीडि़त महिला के सभी पारिवारिक सदस्यों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें जिसमें 100 से ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं इन कॉलोनियों में पहुंच चुकी है। यह टीमें कोर्ट कॉलोनी व बंसल

कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। इसी के साथ यह दंपति जिस जिस के सम्पर्क में रहा उनकी सूचि भी बनाई

जा रही है। जिस निजी हॉस्पिटल में महिला को दाखिल करवाया गया था उसे भी सील कर दिया गया है। हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ की भी

जांच की जाएगी। इस मामले में एसडीएम जयवीर यादव का कहना है कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की

टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में पूरे एरिया

को सील कर दिया गया है। साथ ही पूरे एरिया के घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच करेंगी।

No comments:

Post a Comment