ईश्वर की कृपा से और सहयोगियों के सहयोग से बेहद सफल, सफल, और सफलतम रहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया "महादेवी वर्मा नारी शौर्य सम्मान


पूर्ण हुआ डॉक्टर रूबी राज सिन्हा का संस्कृत विश्वविद्यालय में महादेवी वर्मा सम्मान कराने का सपना

*महादेवी वर्मा – नारी शौर्य सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिचर्चा एवं सम्मान समारोह
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या  6 मार्च 2020 अवसर पर

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन - प्रतीक नारी शक्ति का सामाजिक संस्था , लखनऊ की 11 कर्म योगी एवं महत्वाकांक्षा महिलाओं को सम्मानित  करके खुद गौरवान्वित हुई

(महादेवी वर्मा - नारी शौर्य सम्मान)  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन कुल मिलाकर 30 महिलाओं को सम्मानित किया,  यह कार्यक्रम संस्कृत विश्वविद्यालय सीएमएस के पास गोमती नगर में 6 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित हुआ

 *जिसमें मुख्य अतिथि रूप में संस्कृत शोध अनुसंधान के कुलपति श्री विजय सिंह जी, अवध प्रांत भाजपा  के उपाध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती श्वेता सिंह जी , संस्कृत के मुख्य प्रवक्ता श्री एस पी सिंह जी,  रिटायर्ड लेबर कमिश्नर श्री ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव जी ,  अवध प्रांत के उपाध्यक्ष

डॉक्टर श्रीमती श्वेता सिंह जी , नारी सशक्तिकरण का उदाहरण, मुख्य अतिथि रूप में शामिल रहे, इसके साथ ही लक्ष्य कैरियर एजुकेशन के डायरेक्टर श्री शैलेंद्र मिश्रा जी अतिथि रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं*


 *विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं सम्मानित होने हेतु शामिल रहेंगे का विवरण निम्नानुसार है। डॉ अनीता श्रीवास्तव, ( संपादक रेवंत पत्रिका ) श्रीमती विनीता जौहरी, ( एंकर एनाउंसर)  श्रीमती नीरज शर्मा,( समाज सेविका)  सुश्री सादिया रफीक (पार्षद), श्रीमती रीशू


भाटिया( समाज सेविका)  , श्रीमती ताहिरा हसन, समाज  सेविका) ,  डॉक्टर सावरा हबीब,( प्रोफेसर रशियन भाषा ) श्रीमती वर्षा वर्मा( समाज सेविका लेखिका) , श्रीमती कुसुम वर्मा ( लोक गायिका एवं समाज सेविका) , श्रीमती गुरमीत कौर( संपादक लहर उजाला

अखबार ), श्रीमती सरोज सिंह  (कवित्री एवं लेखिका )आदि को समाज में उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाएं देने के लिए,  आप सभी नारी शक्ति को ने "महादेवी वर्मा नारी शौर्य "सम्मान से अंग वस्त्र,  महादेवी वर्मा प्रशस्ति पत्र,   माता रानी तस्वीर,  एवं स्मृति चिन्ह सम्मानित किया गया।*
 *कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर एंजिल प्रवीण ने किया जिन्होंने हमेशा की तरह अपनी एंकरिंग से ना सभी महिलाओं को गौरवान्वित महसूस कराया, , ,  बल्कि सब का आशीर्वाद प्राप्त किया 26 मार्च को महादेवी वर्मा जी का जन्मदिन होता है और वह स्वयं संस्कृत

विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा ली हुई हैं , , इस कार्यक्रम में महादेवी वर्मा जी की जीवन संग्रह के साथ कई पहलुओं पर चर्चा भी हुई। साथ ही संस्कृत विश्व विद्यालय की 18 , डॉक्टर, प्रोफेसर शिक्षिकाओं को महिला दिवस पर सम्मानित किया गया

*इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में बेटी बालिका महावारी जागरुकता अभियान पर भी चर्चा हुई

*महादेवी वर्मा जी के शौर्य को देखते हुए आयोजित किया  गया महादेवी वर्मा नारी शौर्य सम्मान कराने का  एकमात्र उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका और महत्व को युवा पीढ़ी के सामने लाना रहा महादेवी वर्मा जी ने पूरा जीवन समाज को समर्पित कर दिया वह एक स्वतंत्रता सेनानी थी कवित्री थी लेखिका थी साहित्यकार थी और उन्हें जीवो से भी बहुत प्रेम था*

*डॉक्टर रूबी राज सिन्हा*
 *इंजीनियर प्रशांत प्रवीण सिन्हा*

No comments:

Post a Comment