महापुरुषों को जाति विशेष में नहीं बांट सकते - भिखारी प्रजापति

शामली। महापुरुषों को किसी जाति विशेष में नहीं बांटा जाना चाहिए। विश्व हिंदू महासंघ संत रविदास  जयंती को  समरसता  दिवस के रूप में  मना रहा है। रावण विद्वान धनवान और बलवान होने के बावजूद चरित्रवान , मर्यादामयी , पुरुषोत्तम राम से युद्ध में हार गया था ।
   सोमवार को नगर शामली में माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में विश्व हिन्दू महासंघ शामली द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा संत रविदास के चित्र का माल्यार्पण करने पर हुई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिखारी प्रजापति को स्मृति चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अन्य मुख्य अतिथियों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

  कार्यक्रम केे मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के जन्म के समय समूचे देश में जातिवाद का बोलबाला था। दलितों व अछूतों को एक साजिश के जरिये शिक्षा से वंचित रखा जाता था। जिसके चलते रविदास के शिक्षक शारदानंद को सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पडा।



उन्होंने कहा कि जातिवाद - देश व समाज की उन्नति / प्रगति के मार्ग में सबसे बडी बाधा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि संत रविदास की महानता के कारण ही मीराबाई ने अपना गुरु स्वीकार किया ,और समाज के विरोध के बाद भी पीछे नहीं हटी। देश की आजादी व उन्नति में सभी जातियों का बराबर का सहयोग रहा। प्रत्येक जाति के युवाओं ने अपना बलिदान देकर आजादी दिलायी है। उन्होेने कहा कि देश के स्वर्ण वर्ग ने हमेशा दलितों व पिछडों को आगे बढाने का काम किया है।
   भिखारी प्रजापति ने कहा कि हम सबको मिलकर अपने महापुरुषों की जयंतियों को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौरक्षनाथ पीठ का मुख्य उद्देश्य सभी हिन्दुओं को विभिन्न जात पात से  ऊपर उठकर एकजुट होकर वृहद हिन्दू समाज की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम व श्रीराम की तरह हम सबको अन्याय व अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर उसे जड से नष्ट करना होगा।

प्रजापति ने कहा रावण धनवान बलवान एवं विद्वान होने के बावजूद यह धार गया था क्योंकि मर्यादा मई पुरुषोत्तम राम चरित्रवान थे ।

    गौरक्षा उत्तर प्रदेश के नेता राजपाल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति श्रेष्ठ वक्ता बताया । महंत अवैद्यनाथ द्वारा स्थापित  विश्व हिंदू महासंघ के एजेंडे पर योगी आदित्यनाथ ने आगे बढ़ाते हुए विश्व स्तर पर  हिंदुत्व को एकजुट करना बताया। उन्होंने कहा देश हिंदू समाज विभिन्न जातियों में बंटा हुआ है जो गलत है। उन्होंने कहा कि यदि हिन्दू बंटेगा तो कटेगा। हमें छुआछूत से हटकर सबको साथ लेकर चलना है।
    इस अवसर पर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने पं. महेश कुमार शर्मा को विश्व हिन्दू महासंघ का जिलाध्यक्ष व पं. विपिन शास्त्री को जिला प्रभारी मनोनीत करने की घोषणा की। वहीं पंकज वालिया को प्रदेश कार्यकारिणी में लिए जाने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सहारनपुर सुभाष गौड, सह प्रभारी श्री कांत शर्मा ,  मुज़फ्फरनगर संयोजक बृजमोहन शर्मा , विनय सिंगल जिलाध्यक्ष सहारनपुर, चौधरी योगेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष गौरक्षा सेवा समिति उत्तर प्रदेश , पंडित महेश कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष शामली,

पंकज वालिया पूर्व जिलाध्यक्ष शामली, बिट्टू कुमार जिला प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी, चौधरी राजपाल सिंह,संरक्षक सहारनपुर भाजपा नगर महामंत्री सन्नी शर्मा, जुगमेन्द्र सिंह प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा, विपिन शास्त्री विश्व हिन्दू महासंघ जिला प्रभारी, नरेन्द्र पुंडीर, रविन्द्र

कालखंडे, अन्नू, अरविन्द कौशिक,दीपक रुहेला मास्टर रामपाल सिंह ,  प्रेम चन्द वर्मा अमरीश चैधरी, संजय जैन, अंकित गर्ग आदि भी मौजूद रहे।
        प्रेम चंद वर्मा

No comments:

Post a Comment