मुंबई पुलिस ने कस्बा कोतवाली देहात में वांछित युवक की तलाश में दबिश दी। लेकिन आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा

ऋषि त्यागी
कोतवाली देहात : मुंबई पुलिस ने  कस्बा कोतवाली देहात में वांछित युवक की तलाश में दबिश दी। लेकिन आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
   मुंबई पुलिस ने रविवार को कस्बा कोतवाली देहात की अथर कॉलोनी में वांछित चल रहे एक युवक की तलाश में दबिश दी।पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो गया था। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि आरोपी युवक किस मामले में वांछित है। सूत्रों के अनुसार कस्बा  कोतवाली देहात का एक युवक मुंबई में रहकर काम करता है। जोकि पंद्रह दिन पहले ही मुंबई से अपने घर आया था। अब मुंबई पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुंबई पुलिस ने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। मुंबई पुलिस ने थाने में भी कोई आमद नहीं कराई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने मुंबई पुलिस के आने की जानकारी इंकार किया है।

No comments:

Post a Comment